जनसुराज में टूट

प्रशांत किशोर को एक और बड़ा झटका, अभिनाश प्रताप रूडी और रूबी सिंह भाजपा में शामिल 

जन सुराज के वरिष्ठ नेता अभिनाश प्रताप रूडी और रूबी सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। 

By Rani Thakur
प्रशांत किशोर को एक और बड़ा झटका, अभिनाश प्रताप रूडी और रूबी सिंह भाजपा में शामिल 

प्रशांत किशोर की पार्टी में टूट

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना :
जन सुराज के वरिष्ठ नेता अभिनाश प्रताप रूडी और रूबी सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। दोनों नेताओं के बीजेपी में शामिल होने को बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। जबकि बीजेपी ने इसे संगठन की मजबूती बताया है।

प्रशांत किशोर पर तीखा हमला

इस दिन बीजेपी में शामिल होने के बाद अभिनाश प्रताप रूडी ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रशांत किशोर को "देश का सबसे बड़ा चीटर" बताया। रूडी ने कहा कि जो व्यक्ति दो घंटे की सलाह के लिए करोड़ों रुपये लेता हो, वह समाज सेवा नहीं कर सकता। साथ ही दावा किया कि जन सुराज के अधिकांश कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं और बांकीपुर उपचुनाव के बाद पार्टी की स्थिति और कमजोर होगी।अभिनाश प्रताप रूडी ने दावा किया कि जन सुराज के लगभग 80 प्रतिशत कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं और बांकीपुर उपचुनाव के बाद प्रशांत किशोर बिहार छोड़ देंगे। 

रूबी सिंह का जनसुराज पर निशाना 

बीजेपी में शामिल होने के बाद रूबी सिंह ने जन सुराज पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जन सुराज जनता का नहीं, बल्कि "अपना सुराज" बनाने में लगी है। रूबी सिंह ने कहा कि पार्टी जो कहती थी, उसका उल्टा करती थी। इसी वजह से उन्होंने जन सुराज छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है। बता दें कि इससे पहले भी जनसुराज के कई दिग्गजों ने भाजपा का दामन थामा था। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।