जेडीयू MLC नीरज कुमार का बड़ा बयान, कहा- अपराध करोगे तो खटाखट गोली लगेगा

जेडीयू MLC नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दिये गए वचन और निशांत कुमार का बयान क्राइम, करप्शन और कॉम्यूनलिज्म से कोई समझौता नहीं कर

By Rani Thakur
जेडीयू MLC  नीरज कुमार का बड़ा बयान, कहा- अपराध करोगे तो खटाखट गोली लगेगा

जेडीयू MLC नीरज कुमार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना:  
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा जाति पूछकर एनकाउंटर वाले बयान पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दिये गए वचन और निशांत कुमार का बयान क्राइम, करप्शन और कॉम्यूनलिज्म से कोई समझौता नहीं करेंगे। 20 नवंबर 2025 से अब तक कुल 22 एनकाउंटर हुए, जिनमें से 6 अपराधी मारे गए हैं। इनमें अलग-अलग जाति के अपराधी शामिल हैं।

गुंडा-अपराधी किसी जाति धर्म का नहीं होता

उन्होंने आगे कहा कि गुंडा-अपराधी किसी जाति और धर्म का नहीं होता है। जो लोग मां-बाप की बात नहीं मानते हैं वही गुंडा होता है। जिसने मां-बाप की बात नहीं मानी उसके लिए तेजस्वी जी हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इन सभी का पिंडदान करवा दीजिए क्योंकि इन लोगों की आत्मा छटपट कर रही होगी। इसके लिए सरकार अपका सहयोग भी करेगी। 

सरकार से अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की अपील 

उन्होंने आगे कहा कि मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि इन अपराधियों की संपत्ति को जब्त कीजिए। इनकी संपत्ति पर छात्रावास, अनाथाल, वृद्धाश्रम व विधवाआश्रम बनाइए। बिहार में गुंडागर्दी नहीं चलने वाला है। अपराधी कोई भी हो इलाज सबका होगा। अपराध करोगे और पुलिस पर हमला करोगे तो तकदीर पर खटाखट गोली लगेगा और फटाफट इलाज हो जाएगा। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।