बिहार में वज्रपात का कहर, 11 लोगों की दर्दनाक मौत से हड़कंप

बिहार में मानसून की दस्तक के साथ तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली ने कई जिलों में भारी तबाही मचा दी है। इस कड़ी में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। <br/>

By Rani Thakur
बिहार में वज्रपात का कहर, 11 लोगों की दर्दनाक मौत से हड़कंप

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित / पटना :
बिहार में मानसून की दस्तक के साथ तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली ने कई जिलों में भारी तबाही मचा दी है। इस कड़ी में खगड़िया में सबसे ज्यादा पांच लोगों की जान गई, जबकि मधेपुरा में दंपती की मौत हुई है। 

बिजली की चपेट में आकर 10 झुलसे 

वहीं दूसरी ओर भागलपुर, सहरसा, भोजपुर और जमुई में भी वज्रपात से लोगों की मौत की खबर मिली है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 10 लोग झुलस गए, जिनमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।

12 जिलों में हाई अलर्ट

लोगों को सावधान करने के लिए मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और जलाशयों से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन ने जिलों को सतर्क रहने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

वज्रपात ने बढ़ाई चिंता 

मानसून की पहली बड़ी बारिश के साथ वज्रपात की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल खतरनाक बना हुआ है और अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।