सीएम आवास के पास शराब बरामद मामला: एसआईटी ने 4 संदिग्धों को पकड़ा, पूछताछ जारी

बिहार के मुख्यमंत्री आवास के पास से शराब की बोतलें मिलने के मामले में एसआईटी ने 4 संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस इन सभी से पूछताछ करने में जुटी है।

By Rani Thakur
सीएम आवास के पास शराब बरामद मामला: एसआईटी ने 4 संदिग्धों को पकड़ा, पूछताछ जारी

सीएम आवास के पास शराब बरामद मामले में एसआईटी ने 4 संदिग्धों को पकड़ा

न्यूज 11 भारत / बिहार 
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री आवास के पास से शराब की बोतलें मिलने के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने 4 संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस इन सभी से पूछताछ करने में जुटी है। 

मोबाइल डाटा खंगाल रही पुलिस 

जानकारी मिली है कि पुलिस इन सभी का मोबाइल डाटा खंगाल रही है। उम्मीद है कि इस मोबाइल फोन से ही कुछ अह जानकारी सामने आ सकती है। साथ ही पुलिस सीएम आवास के पास लगे 7 सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। यहां से भी कुछ अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।  

सीएम आवास के पास मिली थी खाली बोतल

बता दें कि हाल ही में सीएम आवास से महज 400 मीटर दूर शराब की खाली बोतले मिली थी। राज्य के अति सुरक्षित माने जाने वाले इलाके से एक बार फिर शराब की खाली बोतलें मिलने से राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। जान लें कि बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है और राज्य में शराब की बिक्री तथा सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है। अधिकारियों के अनुसार, शराब की खाली बोतलें एक बैग में पेड़ के नीचे मिली थी। यह स्थान ऐसे इलाके में है जहां कई मंत्रियों के सरकारी आवास स्थित हैं। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।