निर्देश

बिहार के इन स्कूलों की मांगी गई लिस्ट, डीईओ को 24 घंटे का अल्टीमेटम

शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी भूमिहीन एवं भवनहीन विद्यालयों की अद्यतन सूची 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 

By Rani Thakur
बिहार के इन स्कूलों की मांगी गई लिस्ट, डीईओ को 24 घंटे का अल्टीमेटम

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल के बाद शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी भूमिहीन एवं भवनहीन विद्यालयों की अद्यतन सूची 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 

निदेशक, प्राथमिक शिक्षा कुमार निशांत विवेक ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेज कर ऐसे प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों की समेकित सूची मांगी है। ऐसे विद्यालयों की सूची निर्धारित प्रारूप में हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी दोनों माध्यमों से शिक्षा विभाग को भेजनी होगी।

यह जानकारी राज्य के भूमिहीन व भवनहीन विद्यालयों की वास्तविक स्थिति का अद्यतन आकलन करने तथा भविष्य में आधारभूत संरचना के विकास एवं आवश्यक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से मांगी गई है। सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।