भरत तिवारी एनकाउंटर

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर महापंचायत, प्रशांत किशोर ने की न्यायिक जांच की मांग

प्रशांत किशोर ने भरत भूषण तिवारी मामले को लेकर महापंचायत में न्यायिक जांच की मांग की। पीके ने 15 दिनों में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

By Rani Thakur
भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर महापंचायत, प्रशांत किशोर ने की न्यायिक जांच की मांग

प्रशांत किशोर ने की न्यायिक जांच की मांग

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिलौटी गांव में आयोजित महापंचायत में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहां भरत भूषण तिवारी के लिए नारे लगाए गए। सभा को कई वक्‍ताओं ने संबोधि‍त किया और मामले की जांच को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत क‍िशोर (पीके) ने न्‍याय नहीं मिलने पर व्‍यापक आंदोलन की चेतावनी दी। 

सिटिंग जज की निगरानी में हो मामले की जांच 

इस मौके पर पीके ने कहा, कोई पुलिस वाला तब तक गोली नहीं चला सकता, जब तक कि पटना से आदेश न हो। यह जांच होनी चाहिए कि पटना से किसने यहां पुलिस को गोली चलाने का आदेश दिया था। उन्‍होंने कहा कि अगर भरत तिवारी को वास्तविक न्याय दिलाना है तो मामले की जांच किसी रिटायर्ड जज नहीं, बल्कि सिटिंग जज की निगरानी में कराई जानी चाहिए।

न्यायिक जांच के दायरे में गृह विभाग, डीजीपी भी आएं-प्रशांत किशोर

पीके ने आगे कहा कि न्यायिक जांच तभी निष्पक्ष मानी जाएगी जब इसके दायरे में गृह मंत्री, डीजीपी समेत मामले से जुड़े सभी जिम्मेदार अधिकारियों और व्यक्तियों को शामिल किया जाए। महापंचायत में कहा गया कि केवल संबंधित दारोगा और डीएसपी को निलंबित कर देने से न्याय नहीं मिल जाता। जनता को न्याय होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए।

पटना घेराव की चेतावनी 

लोगों ने मांग की कि 15 दिनों के अंदर न्यायिक जांच की घोषणा की जाए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर निर्धारित समय सीमा के अंदर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलनकारी पटना कूच करेंगे और वहां प्रदर्शन कर सरकार का घेराव करेंगे। भरत भूषण तिवारी और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा तथा जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास का भी घेराव किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।