कैबिनेट बैठक 

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: बूस्ट होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, हर घर तिरंगा अभियान 2026 को मंजूरी

बिहार कैबिनेट की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की।

By Rani Thakur
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: बूस्ट होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, हर घर तिरंगा अभियान 2026 को मंजूरी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार कैबिनेट की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। इस बैठक में बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बूस्ट करने पर बल दिया गया। इस कड़ी में PPP मॉडल पर 16 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल संचालित करने का फैसला लिया गया है। संचालन के लिए PWC को ट्रांजैक्शन एडवाइजर बनाने की मंजूरी मिली है। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है।

इसके अलावा पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना बनाई गई है। 30 साल की लीज पर केंद्र सरकार को भूमि उपलब्ध कराने को मंजूरी मिली है। इससे क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई सौगात मिलेगी। 

वहीं बिहार में न्याय व्यवस्था को भी बल मिलेगा। इस कड़ी में SC/ST अत्याचार मामलों के लिए 19 नए विशेष न्यायालयों को मंजूरी प्रदान की गई है। 171 नए पदों के सृजन को भी स्वीकृति मिली है। जबकि लंबित मामलों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों को जल्द न्याय देने की भी पहल की गई है। 

साथ ही हर घर तिरंगा अभियान 2026 को बिहार कैबिनेट की मंजूरी मिली है। राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की दिशा में यह बड़ी पहल है। सरकार की जन-जन तक तिरंगे के सम्मान का संदेश पहुंचाने की भी तैयारी है। 

इसके अलावा बिहार के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिली है। जिसके तहत राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस सेंटर बनाया जाएगा। हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग और इंजरी सेंटर की स्थापना को मंजूरी दी गई है। खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं और आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।