नया निर्देश 

बिहार में मिड डे मील को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा निर्देश, अब यहां दर्ज करानी होगी छात्रों की उपस्थिति 

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापकों के लिए नया निर्देश जारी किया है। इसके लिए मोबाइल ऐप के नए वर्जन का उपयोग करना होगा।

By Rani Thakur
बिहार में मिड डे मील को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा निर्देश, अब यहां दर्ज करानी होगी छात्रों की उपस्थिति 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना:
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय द्वारा सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए नया निर्देश जारी किया गया है। अब प्रत्येक कार्य दिवस विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन से लाभान्वित बच्चों की संख्या सुबह 11:00 बजे तक ई-शिक्षाकोष मॉड्यूल पर दर्ज करना जरूरी होगा। इसके लिए मोबाइल ऐप के नए वर्जन 3.6.0 का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है।

क्या है नया निर्देश

मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र द्वारा जारी पत्र में सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने का आदेश दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन से लाभान्वित बच्चों की संख्या रोजाना सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा।

विभाग ने यह भी कहा है कि अगर किसी विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:00 बजे के बाद उपस्थिति दर्ज की जाती है, तो संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से विद्यालयों में छात्रों की वास्तविक उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन योजना के लाभार्थियों की ऑनलाइन निगरानी अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी। साथ ही विभाग को रोजाना समय पर सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे योजना के संचालन और मॉनिटरिंग में भी सुधार आएगा। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।