मीनाक्षी एम राय बनीं पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मीनाक्षी एम राय ने आज पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।<br/><br/><br/>

By Rani Thakur
मीनाक्षी एम राय बनीं पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश,  राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मीनाक्षी एम राय बनीं पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क: पटना उच्‍च न्‍यायालय की मुख्‍य न्‍यायाधीश मीनाक्षी एम राय ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।  लोकभवन में राज्‍यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्‍हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद भी उपस्‍थ‍ित रहे। चीफ जस्‍ट‍िस मीनाक्षी एम राय ने संगम कुमार साहू का स्‍थान लि‍या, जो 4 जून को रिटायर्ड हुए। शपथ ग्रहण समारोह में कई अन्‍य गणमान्‍य की उपस्‍थ‍ित‍ि रही।

डीयू से राजनीत‍ि विज्ञान में स्‍नातक

मीनाक्षी एम राय का  जन्म 12 जुलाई 1964 को सिक्किम में हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कालेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की श‍िक्षा ली। इसके बाद उन्होंने कैंपस लाॅ सेंटर से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1990 में वह दिल्ली बार में नामांकित हुईं और दिल्ली हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्य किया।

सिक्‍क‍िम में सिविल जज बनने वाली पहली मह‍िला

उसी वर्ष उन्हें सिक्किम न्यायिक सेवा में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह सिविल जज नियुक्त किया गया। इस उपलब्‍ध‍ि के साथ वे इस पद पर पहुंचने वाली सिक्किम की पहली महिला बनीं। अपने न्यायिक करियर में उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रजिस्ट्रार जनरल, फैमिली कोर्ट जज, एनडीपीएस कोर्ट तथा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के विशेष न्यायाधीश सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। न्यायाधीश मीनाक्षी एम राय को 15 अप्रैल 2015 को सिक्किम हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। इसके बाद उनकी नियुक्‍त‍ि पटना हाईकोर्ट में की गई है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।