आज शपथ लेंगी पटना हाई कोर्ट की नई चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय, कार्यक्रम में सीएम भी होंगे शामिल

पटना हाई कोर्ट की नई चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय आज शपथ लेंगी। सुबह 11 बजे लोक भवन में राज्यपाल उन्हें शपथ दिलाएंगे।<br/>

By Rani Thakur
आज शपथ लेंगी पटना हाई कोर्ट की नई चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय, कार्यक्रम में सीएम भी होंगे शामिल

जस्टिस मीनाक्षी मदन राय

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पटना हाई कोर्ट की नई चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय आज शपथ लेंगी। सुबह 11 बजे लोक भवन में राज्यपाल उन्हें शपथ दिलाएंगे। इस शपथ समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार शपथ के बाद उनके सम्मान में दोपहर 1 बजे स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। हाई कोर्ट की ओर से शताब्दी भवन के लाउंज में होने वाले इस समारोह में जजों के अलावा अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और वकील भी उपस्थित रहेंगे।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने की थी नाम की सिफारिश

बता दें कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिश के बाद जस्टिस मीनाक्षी मदन राय को पटना हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी थी। वह सिक्किम हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त होने वाली सिक्किम की पहली महिला हैं और वर्तमान में वह इसी पद पर हैं। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 22 मई को उनके नाम की सिफारिश की थी।

दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कर चुकी हैं 

12 जुलाई, 1964 को जन्मीं जस्टिस मीनाक्षी मदन राय ने गंगटोक और कुर्सियोंग में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और उसके बाद सिक्किम सरकार द्वारा दी गई मेरिट छात्रवृत्ति पर दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कालेज से राजनीति विज्ञान (आनर्स) में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने 1989 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की डिग्री हासिल की। न्यायाधीश बनने से पहले वे 1990 में दिल्ली बार एसोसिएशन में पंजीकृत हुईं और एक एडवोकेट आन रिकार्ड के अधीन दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत की।

 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।