नवादा में लापता 11 वर्षीय किशोर का ईंट भट्ठे के पास मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नवादा क्राइम: हिसुआ के धमौल बेलदारी गांव में 11 वर्षीय हिमांशु का शव प्लास्टिक में लिपटा मिला। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। फॉरेंसिक टीम और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी।

By Anshuman Parashar
नवादा में लापता 11 वर्षीय किशोर का ईंट भट्ठे के पास मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क(अमन, नवादा) बिहार के नवादा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। हिसुआ थाना क्षेत्र के धमौल बेलदारी गांव में बुधवार को एक 11 साल के बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिवार ने बच्चे की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की सघन जांच में जुट गई है।

यह पूरी वारदात तब उजागर हुई जब गांव के ही एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों को तेज दुर्गंध आई। जब मजदूरों ने पास जाकर छानबीन की, तो वहां प्लास्टिक में लिपटा हुआ एक बच्चे का शव देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी भट्ठा मालिक को दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।

घर से महज 200 मीटर की दूरी पर वारदात, इलाके में दहशत का माहौल

मृतक की शिनाख्त धमौल बेलदारी गांव के रहने वाले सुबोध यादव के 11 वर्षीय बेटे हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि हिमांशु का शव उसके अपने घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनका कहना है कि हिमांशु की किसी ने बेरहमी से हत्या की और पहचान व सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को ईंट भट्ठे के पास लाकर फेंक दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर एसडीपीओ राहुल सिंह, डीएसपी राहुल कुमार और थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने वहां से कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।

पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।