NEET Exam 2026: बिहार में NEET परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा, सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान

बिहार में नीट (NEET) परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस कड़ी में परीक्षा के दिन राज्य की सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की गई है

By Rani Thakur
NEET Exam 2026: बिहार में NEET परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा, सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित / पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले राज्य के सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की सभी सरकारी बसों में आवागमन पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा। इस आदेश के तहत परीक्षा के दिन छात्रों को अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) दिखाने पर बसों में टिकट नहीं लेना होगा। सरकार के इस कदम से न केवल छात्रों को समय पर केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी, बल्कि उनके अभिभावकों को भी बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। सम्राट सरकार की इस पहल का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को बिना किसी आर्थिक और मानसिक तनाव के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद करना है। 

मठ-मंदिरों और समाज से की सहयोग की अपील

सीएम सम्राट चौधरी ने सिर्फ परिवहन व्यवस्था ही नहीं, बल्कि परीक्षा केंद्रों के बाहर और शहरों में जुटने वाली भीड़ के प्रबंधन के लिए भी मानवीय दृष्टिकोण अपनाया है। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य के सभी सामाजिक संगठनों, मठ-मंदिरों और गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) से एक विशेष आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि वे आगे आएं और विभिन्न शहरों के मुख्य बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षार्थियों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू, शरबत और अन्य बुनियादी खाद्य सामग्रियों की उचित व्यवस्था में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।

प्रशासन को मिले मुस्तैद रहने के निर्देश

बिहार में भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए सरकार ने जिला प्रशासनों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण परीक्षा में बैठने जा रहे राज्य के सभी अभ्यर्थियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।