नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा

कल दिल्ली रवाना होंगे नीतीश कुमार, नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दिल्ली रवाना होंगे। अपने नए सरकारी आवास '9 सुनहरी बाग रोड' में आयोजित गृह प्रवेश पूजा में शामिल होने के बाद कल ही वापस लौट आएंगे। <br/>

By Rani Thakur
कल दिल्ली रवाना होंगे नीतीश कुमार, नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल (17 जुलाई) एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। नीतीश कुमार मुख्य रूप से अपने नए सरकारी आवास '9 सुनहरी बाग रोड' में आयोजित गृह प्रवेश पूजा में शामिल होने जा रहे हैं। इसके लिए वे विशेष विमान से दिल्ली पहुंचेंगे और पूजा संपन्न होने के बाद उसी दिन पटना लौट आएंगे। पूर्व सीएम नीतीश कुमार लंबे समय के बाद नई दिल्ली में स्थायी आवास बनाने जा रहे हैं। इसके बाद अब वो दिल्ली में रहकर बिहार के विकास में भी बड़ी भूमिका निभाएंगे।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बंगला

मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार को आवंटित सरकारी आवास '9 सुनहरी बाग रोड' कोई साधारण बंगला नहीं है, बल्कि ये टाइप 8 कैटेगरी का आलीशन बंगला है। जिसमें तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही दिल्ली में नीतीश कुमार की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के हाथों में होगा, जो उन्हें जेड प्लस सुरक्षा कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान करेगी। 

निशांत कुमार नए सरकारी बंगले में हुए थे शिफ्ट

बता दें कि इससे पहले 29 जून को नीतीश कुमार के पुत्र और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार नए सरकारी बंगले में शिफ्ट हुए थे। निशांत कुमार को 5, देश रत्न मार्ग वाला बंगला मिला है, जहां नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने से पहले तक उनका निवास स्थान था।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।