प्रदर्शन 

पटना में NSUI का प्रदर्शन: पुलिस के वाटर कैनन पर झूमे छात्र, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में 

पटना की सड़कों पर भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, धांधली और रोजगार की मांगों को लेकर हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया।  

By Rani Thakur
पटना में NSUI का प्रदर्शन: पुलिस के वाटर कैनन पर झूमे छात्र, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पूजा शर्मा / पटना :
पटना की सड़कों पर मंगलवार को भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, धांधली और रोजगार की मांगों को लेकर हजारों छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकल पड़े। आंदोलन का नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बैनर तले किया गया, जिसे कई प्रमुख छात्र संगठनों और राजनीतिक नेताओं का भरपूर समर्थन मिला। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को हिरासत में लिया गया। 

प्रदर्शनकारी छात्र जेपी गोलंबर और इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़ गए और उग्र नारेबाजी करने लगे। छात्रों ने पुलिस की घेराबंदी तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिससे मौके पर भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

पुलिस द्वारा पानी की बौछारें छोड़े जाने के बावजूद मौके से प्रदर्शनकरी नहीं हटे। कई छात्र पानी की बौछारों के बीच ही सड़क पर बैठकर विरोध दर्ज कराने लगे और वाटर कैनन की धार पर डांस करने लगे। इसके बाद पुलिस बल ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सड़क से घसीट-घसीटकर हटाना शुरू किया और कई आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया।

इस बड़े प्रदर्शन में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम भी छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे। राजेश राम छात्रों के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। वही, सांसद पप्पू यादव ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि युवा केवल अपने हक और बेहतर भविष्य की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

छात्र कड़ी धूप में सड़क पर खड़े होकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। छात्र ने कहा कि हम चेहरे, हरकत या पेशे से कोई आतंकवादी नहीं हैं, फिर भी हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। अपने बेहतर भविष्य और हक के लिए हम गोली खाने तक को तैयार हैं।

इस आंदोलन को एनएसयूआई के अलावा युवा कांग्रेस, एआईएसएफ, छात्र राजद, एसएफआई, डीवाईएफआई, द ग्रेट भीम आर्मी, सोशल जस्टिस आर्मी, एआईडीएसओ, द सोशलिस्ट और एआईडीवाईओ जैसे तमाम प्रमुख संगठनों ने अपना समर्थन दिया।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और अन्य छात्र नेताओं ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार के अवसर, कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन जारी रहेगा।

इन प्रमुख मांगों पर प्रदर्शन

  •     भर्ती परीक्षाओं में व्याप्त अनियमितता और धांधली पर रोक।
  •     प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई।
  •     शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे और पुलिस कार्रवाई वापस लेना।
  •     राज्य की समग्र शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करना।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।