पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह

सहरसा पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह संपन्न, बिहार पुलिस का हिस्सा बने 234 प्रशिक्षु सिपाही

जिला पुलिस लाइन, सहरसा में शुक्रवार को 2023 बैच के समस्तीपुर जिला बल के 234 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

By Rani Thakur
सहरसा पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह संपन्न, बिहार पुलिस का हिस्सा बने 234 प्रशिक्षु सिपाही

सहरसा पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह संपन्न

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
इन्द्रदेव / सहरसा :
जिला पुलिस लाइन, सहरसा में शुक्रवार को 2023 बैच के समस्तीपुर जिला बल के 234 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। लगभग एक वर्ष तक चले कठिन प्रशिक्षण के सफल समापन पर प्रशिक्षु सिपाहियों को बिहार पुलिस परिवार में औपचारिक रूप से शामिल किया गया।

पुलिस सेवा से संबंधित प्रशिक्षण मिला 

इस अवसर पर कोशी प्रमंडल के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि प्रशिक्षु सिपाहियों ने पिछले एक वर्ष के दौरान इंडोर एवं आउटडोर प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों में दक्षता हासिल की है। उन्हें पुलिस सेवा से संबंधित सभी आवश्यक पहलुओं की बेहतर जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया है।

मजबूत होगी कानून व्यवस्था

उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह के बाद सभी प्रशिक्षु सिपाही तीन माह के जिला प्रशिक्षण से गुजरेंगे, जिसके उपरांत वे नियमित रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि इन नए जवानों के जुड़ने से बिहार पुलिस की कार्यक्षमता और मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

कौशल का शानदार प्रदर्शन 

समारोह के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने प्रशिक्षण अवधि में सीखे गए कौशलों का शानदार प्रदर्शन भी किया। अधिकारियों ने सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर पुलिस सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। दीक्षांत समारोह में पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, डीएसपी मुख्यालय, साइबर डीएसपी सहित जिला पुलिस बल के कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।


 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।