4 दिन से लापता युवक की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर की आगजनी

दानापुर के तकियापार में 4 दिन से लापता 22 वर्षीय शुभम की बंधक बनाकर हत्या करने और शव गायब करने के आरोप में परिजनों ने सड़क जाम कर आगजनी की। घटना से पूरे इलाके में भारी तनाव है।

By Anshuman Parashar
4 दिन से लापता युवक की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर की आगजनी

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क(राजू राज, दानापुर )पटना के दानापुर इलाके से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहाँ पिछले चार दिनों से लापता एक 22 वर्षीय युवक की हत्या कर शव गायब किए जाने के आरोप को लेकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने तकियापार पुलिस चौकी के समीप सड़क पर टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया और आवागमन को पूरी तरह ठप कर दिया। हंगामे और आगजनी के कारण करीब एक घंटे तक मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

कब्रिस्तान के गैरेज में बंधक बनाकर पीटने का आरोप

लापता युवक की पहचान दानापुर के तकियापार खगड़ी रोड निवासी 22 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप बेहद गंभीर है। उनका कहना है कि चोरी के झूठे आरोप में शुभम को कुछ स्थानीय दबंगों ने बंधक बना लिया था। आरोपियों ने उसे तकियापार कब्रिस्तान के पास स्थित एक गैरेज में रखा और वहाँ उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। परिजनों को आशंका है कि अत्यधिक मारपीट के कारण शुभम की मौत हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए शव को कहीं गायब कर दिया।

साथी युवक ने भागकर सुनाई आपबीती

शुभम के पिता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 3 जून की रात को घर में किसी बात पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद शुभम गुस्से में घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच 9 जून को रोहित कुमार नामक एक युवक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर शुभम के घर पहुंचा। रोहित ने बताया कि फंटूस खान और उसके सहयोगियों ने चोरी का आरोप लगाकर उसे और शुभम को कब्रिस्तान के पास एक गैरेज में बांधकर बेरहमी से पीटा था। रोहित तो जान बचाकर भाग निकला, लेकिन शुभम वहीं फंसा रह गया।

आरोपी गैरेज बंद कर फरार, इलाके में बढ़ा तनाव

रोहित से मिली जानकारी के बाद जब शुभम के परिजन आनन-फानन में बताए गए गैरेज पर पहुंचे, तो वहाँ ताला लटका मिला। मुख्य आरोपी फंटूस खान और उसके साथी मौके से फरार थे। इसके बाद से शुभम का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। प्रदर्शन कर रहे परिजन और स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से शुभम की जल्द से जल्द बरामदगी और इस बर्बरता को अंजाम देने वाले आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

Bihar News: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग, पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

Bihar News: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग, पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर ज्वेलरी शॉप के मालिक को गोली मार दी।

पटना के IGIMS के पास फायरिंग, बदमाशों ने की 3 राउंड चलाई गोली 

पटना के IGIMS के पास फायरिंग, बदमाशों ने की 3 राउंड चलाई गोली 

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में बेली रोड स्थित IGIMS अस्पताल के पास शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई। 

Independence Day :  गांधी मैदान में होगी समारोह की लाइव निगरानी, 62 जगहों पर 1500 जवान रहेंगे तैनात

Independence Day : गांधी मैदान में होगी समारोह की लाइव निगरानी, 62 जगहों पर 1500 जवान रहेंगे तैनात

पटना के गांधी मैदान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की लाइव निगरानी होगी। यहां 20 परेड की टुकड़ियों और 13 विभागों की झांकियां देखने को मिलेंगी।

15 अगस्त को बदला रहेगा पटना का रूट, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान 

15 अगस्त को बदला रहेगा पटना का रूट, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान 

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।<br/><br/>

पटना में अपराधियों का तांडव: बीच सड़क युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

पटना में अपराधियों का तांडव: बीच सड़क युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बीच सड़क पर युवक को चार गोली मार दी.<br/>