अब बिहार के बेली ब्रिज पर चलेगी पिंक बस

अब बिहार के बेली ब्रिज पर चलेगी पिंक बस, महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज बनने के बाद बड़ी बसों का परिचालन बंद होने से कामकाजी महिलाओं को परेशानी हो रही थी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 22 जून से बेली ब्रिज से पिंक बस सेवा फिर से शुरू करेगी।

By Rani Thakur
अब बिहार के बेली ब्रिज पर चलेगी पिंक बस, महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत

अब बिहार के बेली ब्रिज पर चलेगी पिंक बस

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज बनने के बाद बड़ी बसों का परिचालन बंद होने से रोजाना भागलपुर-नवगछिया के बीच आने-जाने वाली कामकाजी महिलाओं और छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है। इसे देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बेली ब्रिज के रास्ते पिंक बस सेवा दोबारा शुरू करने की पहल तेज कर दी है। परिवहन प्रमंडल रंगरा चौक और नारायणपुर तक पिंक बस चलाने के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजेगा। अनुमति मिलने पर 22 जून से सेवा शुरू हो सकती है।

ब्रिज की क्षमता के अनुरूप है बस 

मिली जानकारी के अनुसार पिंक बस का वजन खाली अवस्था में करीब साढ़े तीन टन और यात्रियों के साथ लगभग चार टन रहता है, जो बेली ब्रिज की निर्धारित भार क्षमता के अनुरूप है। इसी आधार पर जिला पदाधिकारी से परिचालन की अनुमति मांगी जाएगी। पिछले दस दिनों में 50 से अधिक महिलाओं ने फोन कर और दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने कार्यालय पहुंचकर पिंक बस सेवा दोबारा शुरू करने का अनुरोध किया है। बड़ी बसों के परिचालन पर रोक के कारण महिलाओं को निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं।

जिला प्रशासन की स्वीकृति का इंतजार

पिंक बस विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए संचालित की जाती है। यदि जिला प्रशासन से स्वीकृति मिल जाती है तो 22 जून से बेली ब्रिज के रास्ते रंगरा चौक और नारायणपुर तक सेवा शुरू कर दी जाएगी। इससे बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और अन्य महिला यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।