हादसे का शिकार पुलिस बस

बिहार में हादसे का शिकार पुलिस बस, 12 जवान जख्मी, एक की हालत नाजुक

आरा–सासाराम मुख्य मार्ग पर बिहार पुलिस के जवानों को लेकर डेहरी जा रही बस को पीछे से एफसीआई के चावल लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कुल 12 जवान घायल हो गए।

By Rani Thakur
बिहार में हादसे का शिकार पुलिस बस, 12 जवान जख्मी, एक की हालत नाजुक

आरा–सासाराम मुख्य मार्ग पर हादसे का शिकार पुलिस बस

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
विकास कुमार / रोहतास :
आरा–सासाराम मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया, जब बिहार पुलिस के जवानों को लेकर डेहरी जा रही बस को पीछे से एफसीआई के चावल लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन पुरुष और नौ महिला पुलिसकर्मियों समेत कुल 12 जवान घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। एक महिला पुलिसकर्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया।

एफसीआई ट्रक ने पुलिस बस में मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस की एक कंपनी बेगूसराय से डेहरी मुख्यालय जा रही थी। इसी दौरान सिकठी गांव के समीप पीछे से आ रहे एफसीआई ट्रक ने पुलिस बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में बैठे जवान अपनी सीटों से उछल पड़े, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एक महिला पुलिस कर्मी गंभीर 

बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय प्रताप और डॉ. सतीश कुमार की देखरेख में घायलों का उपचार किया गया। उपचार के दौरान महिला पुलिसकर्मी नंदनी कुमारी की हालत गंभीर पाई गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों के नाम 

घायलों में शंकर हांसदा, उमेश पासवान, सविता कुमारी, सुजाता देवी, पूजा कुमारी, अमृता कुमारी, लाडली कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी, फुला कुमारी, नंदनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सलोनी कुमारी, रिंकू कुमारी तथा कृष्ण मुरारी शामिल हैं।

मामले की जांच जारी 

घटना की सूचना पर नोखा बीडीओ सुश्री शेफाली, सीओ मधुसूदन चौरसिया, थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह एवं बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।