चुनाव परिणाम

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का कब्जा: 18953 वोटों से मिली जीत, दूसरे नंबर पर रही भाजपा  

भाजपा अध्यक्ष के गढ़ बांकीपुर में जनसुराज उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 63,203 वोट मिले। पीके ने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 18953 वोटों से हराया।

By Rani Thakur
बांकीपुर में प्रशांत किशोर का कब्जा: 18953 वोटों से मिली जीत, दूसरे नंबर पर रही भाजपा  

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
 भाजपा अध्यक्ष के गढ़ बांकीपुर में जनसुराज उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 63,203 वोट मिले। पीके ने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 18953 वोटों से हराया। भाजपा के नीरज कुमार 44,250 वोटों के साथ दूसरे नंबर रहे। वहीं तेजस्वी की पार्टी राजद की रेखा कुमारी मुकाबले में तीसरे नबंर पर रहीं। उन्हें जीत के मार्जिन से भी कम 14085 वोट मिले है। जिस सीट से नितिन नवीन 5 बार लगातार विधायक रहे और एकतरफा जीत दर्ज की।

उस सीट पर उनकी पार्टी पहले राउंड से पीछे रही। पहले राउंड से PK ने बढ़त बनाई जिसे बीजेपी के नीरज सिन्हा कभी नहीं पछाड़ पाए। 2025 में नितिन नवीन इस सीट से 51 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे। उन्हें 98,299 वोट मिले थे। वहीं तेजस्वी की पार्टी राजद की रेखा कुमारी मुकाबले में तीसरे नबंर पर रहीं। उन्हें जीत के मार्जिन से भी कम 14085 वोट मिले है। 

अपनी जीत को प्रशांत किशोर ने जनता का संदेश बताया। उन्होंने कहा, ये बांकीपुर की जनता की जीत है। ये चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं है। ये भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश देने का चुनाव है कि किसी अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएं। किसी आपराधिक चाल-चरित्र चेहरे वाले व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व मत दीजिए।

अच्छे आदमी को बनाएं CM - पीके 

प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता ने आपके 202 विधायक जिताए हैं किसी अपराधी, किसी गलत चाल-चरित्र चेहरे वाले व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व मत दीजिए। अच्छे आदमी को बनाएं ताकि बिहार में भी शिक्षा, रोजगार हो। बिहार के बच्चों को बाहर मजदूरी करने ना जाना पड़े। ये संदेश बांकीपुर के लोगों ने दिया है...जिन्होंने वोट दिया है उनका धन्यवाद जिन्होंने वोट नहीं दिया है उनको यही कहेंगे कि आपका विश्वास जीतने के लिए और मेहनत और प्रयास करेंगे। बिहार को अच्छा नेतृत्व मिलना चाहिए बिहार सुधरना चाहिए..."

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।