बिहार के 14 विश्वविद्यालयों में नियुक्त होंगे प्रो-वाइस चांसलर, इतने वर्षों का चाहिए अनुभव

बिहार के 14 विश्वविद्यालयों में प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए 1 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की गई है। <br/>

By Rani Thakur
बिहार के 14 विश्वविद्यालयों में नियुक्त होंगे प्रो-वाइस चांसलर, इतने वर्षों का चाहिए अनुभव

बिहार के 14 विश्वविद्यालयों में नियुक्त होंगे प्रो-वाइस चांसलर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना:
बिहार के 14 विश्वविद्यालयों में प्रो-वाइस चांसलर (प्रतिकुलपति) की नियुक्ति होगी। इसके लिए योग्य शिक्षाविदों से एक जुलाई तक बिहार लोक भवन ने ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इस संबंध में राज्यपाल एवं कुलाधिपति सैयद अता हसनैन के आदेश पर उनके अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के हस्ताक्षर से नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया गया है।

विशेष सावधानी बरत रहा लोक भवन

इस बार प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति को लेकर बिहार लोक भवन विशेष सावधानी बरत रहा है और विज्ञापन में ही स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की पैरवी या प्रभाव का उपयोग अयोग्यता का आधार माना जाएगा। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी विज्ञापन के मुताबिक प्रतिकुलपति पद के अभ्यर्थी को प्रतिष्ठित शिक्षाविद होना चाहिए और उसके पास विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के रूप में कम-से-कम 10 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

10 वर्ष का अनुभव जरूरी

इसके साथ ही समकक्ष पद, प्रतिष्ठित शोध संस्थान अथवा शैक्षणिक प्रशासनिक संगठन में 10 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास शैक्षणिक नेतृत्व का प्रमाणित अनुभव होना अनिवार्य है।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 

नियुक्ति संबंधी प्रविधान में यह स्पष्ट किया गया है कि है कि आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी की आयु 67 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार होंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक जुलाई शाम छह बजे तक है। विलंब से प्राप्त अथवा अधूरे आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को सर्च कमेटी प्रस्तुतिकरण और साक्षात्कार के लिए आमंत्रित करेगी।

इन विद्यालयों में होगी प्रतिकुलपति की नियुक्ति

बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय, मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय तथा नालंदा खुला विश्वविद्यालय।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।