राबड़ी आवास मुद्दा: नीतीश कुमार से मिलीं लेसी सिंह, तेज प्रताप मामले पर बोलने से इनकार

राबड़ी आवास मुद्दे पर मंत्री लेसी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने पूरी डिटेल जानकारी दे दी है। जबकि तेज प्रताप के बंगले कुछ बोलने से इनकार किया।

By Rani Thakur
राबड़ी आवास मुद्दा: नीतीश कुमार से मिलीं लेसी सिंह, तेज प्रताप मामले पर बोलने से इनकार

राबड़ी आवास मुद्दे पर नीतीश कुमार से मिलीं लेसी सिंह

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार की भवन निर्माण विभाग मंत्री लेसी सिंह मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर गईं थीं। जानकारी मिली है कि राबड़ी देवी बंगला विवाद को लेकर नीतीश कुमार ने उन्हें तलब किया था। वहीं, लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार से मुलाकात हुई। मैंने उन्हें पूरी जानकारी दे दी है। कुछ राजनीतिक चर्चा भी हुई है। बहुत सारी बातें होती हैं। जिसकी जानकारी मीडिया में देना उचित नहीं हैं। लेसी सिंह ने कहा कि नियम और कानून सभी के लिए समान हैं। 

तेज प्रताप के बारे में जवाब से इनकार 

इस दौरान मंत्री से जब पूछा गया कि तेज प्रताप यादव भी कुछ नहीं है उन्हें सरकारी आवास मिला हुआ है। क्या उनका आवास खाली कराया जाएगा। इस पर मंत्री ने कहा कि अरे छोड़िए ना मामले को कहां ले जा रहे हैं। सब नियम प्रक्रिया से चलता है। लेसी सिंह से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और फिर डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव के आवास पर गए।

निशांत के सवाल पर चुप

लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेना, उनका मार्गदर्शन लेना हमारा काम है। जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर कहा कि जब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है उसके बाद यह बैठक करना अनिवार्य होता है ये रूटिन है। बड़े फैसले लिए जाएंगे। क्या निशांत को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा, इस सवाल पर मंत्री लेसी सिंह ने कुछ नहीं कहा।

15 दिन का अल्टीमेटम 

सम्राट सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। 25 नवंबर 2025 को आवास खाली करने को लेकर आदेश जारी किया गया था, लेकिन लालू परिवार की ओर से अब तक बंगला खाली नहीं किया गया है। ऐसे में सरकार ने दोबारा सख्त रुख अपनाते हुए अब 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।