NEET पेपर लीक 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आरजेडी का बड़ा बयान, लाठीचार्ज का जवाब...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि इस्तीफा अपनी जगह है, लेकिन छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का जवाब कौन देगा। 

By Rani Thakur
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आरजेडी का बड़ा बयान, लाठीचार्ज का जवाब...

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा/ पटना :
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर लीक मामले में उन्हें दोषी बताकर जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा था। आंदोलनकारियों का कहना था कि जब तक धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक वह नहीं मानेंगे। 

लगातार चल रहे आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा। युवाओं की आकांक्षा का सम्मान किया हूं। इस्तीफे की जानकारी धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर दी। प्रधान बोले मैंने पीएम को इस्तीफा भेज दिया है।

लाठीचार्ज का जवाब कौन देगा: शक्ति सिंह यादव

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि इस्तीफा अपनी जगह है, लेकिन छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का जवाब कौन देगा। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि जिस तरह से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठियां बरसाई गईं, उसका हिसाब सरकार को देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के युवाओं को लहूलुहान किया गया और आज भी प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलाई गईं। उन्होंने कहा कि केवल इस्तीफा देने से मामला खत्म नहीं हो जाता। छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।


 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।