बिहार के कॉलेजों में नया नियम

बिहार के कॉलेजों में बदल गया प्रिंसिपल बनने का नियम, इन उम्मीदवारों की नो-एंट्री

बिहार के अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रिंसिपल की नियुक्ति के लिए अब 15 साल का शिक्षण अनुभव जरूरी होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को आरक्षण नियमों का पालन करना होगा। <br/>

By Rani Thakur

बिहार के कॉलेजों में बदल गया प्रिंसिपल बनने का नियम, इन उम्मीदवारों की नो-एंट्री

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : राज्य के अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति में 15 साल का शिक्षण अनुभव जरूरी होगा। इसमें बिहार सरकार का आरक्षण प्रविधान का अनुपालन करना होगा। इसमें किसीप्रकार की लापरवाही बरतने वाले कुलपतियों पर कार्रवाई होगी। इससे संबंधित नियमावली का पालन करने हेतु राज्यपाल सचिवालय ने कुलाधिपतियों को निर्देश दिया है। अगर प्रधानाचार्य के अभ्यर्थी पर किसी प्रकार का आरोप है तो उन्हें नियुक्त नहीं किया जाएगा।

इस कारण से हटाए जाएंगे प्रधानाचार्य

राजभवन सचिवालय के मुताबिक, अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रधानाचार्य के पदों पर नियुक्ति में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की गाइडलाइन का अनुपालन अनिवार्य किया गया है। भले ही प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति पांच वर्षों का हो, लेकिन गंभीर आरोप लगने पर बीच में प्रधानाचार्य हटाए जाएंगे। 

बेहतर प्रदर्शन पर होगा कार्यकाल विस्तार 

वहीं, बेहतर प्रदर्शन पर पांच वर्षों का एक कार्यकाल और विस्तार दिया जाएगा, जो सेवा विस्तार के रूप में अंकित किया जाएगा। प्रधानाचार्य की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार पर बीस अंक हैं।

अधिकतम उम्र सीमा 60 वर्ष 

प्रधानाचार्य पद के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र सीमा साठ वर्ष निर्धारित है। प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय के तीन सदस्यीय कमेटी अभ्यर्थी का चयन करेगी।
 
संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।