समस्तीपुर फर्जी नौकरी रैकेट भंडाफोड़

4 राज्यों के बेरोजगारों को समस्तीपुर बुलाकर करोड़ों का चूना, ट्रेडिंग कंपनी की आड़ में चल रहे काले धंधे का हुआ खुलासा

समस्तीपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश। ट्रेडिंग कंपनी की आड़ में चल रहे इस फर्जीवाड़े से पुलिस ने छापेमारी कर 4 राज्यों के सैकड़ों युवाओं को मुक्त कराया।

By Anshuman Parashar
4 राज्यों के बेरोजगारों को समस्तीपुर बुलाकर करोड़ों का चूना, ट्रेडिंग कंपनी की आड़ में चल रहे काले धंधे का हुआ खुलासा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क(अफरोज आलम, समस्तीपुर): बिहार के समस्तीपुर में बेरोजगार युवाओं को जाल में फंसाकर सरकारी नौकरी दिलाने और फर्जी नेटवर्किंग चलाने वाले एक बहुत बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यहाँ 'लीड विजन ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' नाम की एक तथाकथित कंपनी युवाओं को प्रखंड स्तर पर शिक्षा, कृषि और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों-करोड़ों की चपत लगा रही थी। सोशल मीडिया पर इस धोखाधड़ी का मामला उजागर होने के बाद समस्तीपुर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मूसापुर में एक निजी किराए के मकान पर देर रात छापेमारी कर पुलिस ने बंधक जैसे हालात में रह रहे करीब सैकड़ों युवक-युवतियों को आजाद कराया है।

चार राज्यों के बेरोजगार युवा बने इस नेक्सस का शिकार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस शातिर रैकेट का नेटवर्क सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के युवा भी इस ठगी का शिकार बन चुके हैं। आरोपियों द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरी का लालच देकर समस्तीपुर बुलाया जाता था। इसके बाद जॉइनिंग और कथित ट्रेनिंग की फीस के नाम पर हर एक अभ्यर्थी से करीब 25-25 हजार रुपये ऐंठ लिए जाते थे।

ठगी छिपाने के लिए दिया जाता था तेल-साबुन का 'प्रशिक्षण'

इस रैकेट का काम करने का तरीका बेहद चौंकाने वाला है। युवाओं से मोटी रकम वसूलने के बाद उन पर दबाव बनाया जाता था कि नौकरी से पहले उन्हें नेटवर्किंग का कोर्स करना होगा। इस जालसाजी पर किसी को शक न हो, इसलिए कंपनी अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये का पक्का बिल थमा देती थी और बदले में तेल, साबुन, फेस क्रीम जैसे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स दे देती थी। युवाओं को इसी सामान को आगे बेचने और नए लोगों को जोड़ने के दलदल में धकेल दिया जाता था।

कंपनी का दावा- 'हम लीगल हैं', लोगों ने कहा- 'यह ठगी का खेल है'

हंगामे और छापेमारी के बीच कंपनी प्रबंधन ने खुद को बेकसूर बताते हुए दावा किया है कि वे पूरी तरह से वैध डायरेक्ट सेलिंग या ट्रेडिंग कंपनी चला रहे हैं और पैसे के बदले प्रोडक्ट व बिल दे रहे हैं। दूसरी तरफ, स्थानीय निवासियों और भुक्तभोगी युवाओं का साफ आरोप है कि ट्रेडिंग की आड़ में युवाओं का ब्रेनवाश कर अवैध रूप से चेन-सिस्टम और धन उगाही का धंधा चमकाया जा रहा था। इस पूरे खेल के पीछे कई रसूखदार और प्रभावशाली चेहरों के शामिल होने की भी चर्चा है।

पुलिस की सख्त चेतावनी: रडार पर हैं मास्टरमाइंड, होगी बड़ी कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाने की पुलिस मुक्त कराए गए सभी युवाओं को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में ठगी के इस सिंडिकेट से जुड़े कई चौंकाने वाले सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस इस रैकेट के मुख्य सरगनाओं और मास्टरमाइंड की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि इस धोखाधड़ी के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

बिहार में खौफनाक वारदात: राजमिस्त्री की चाकू गोदकर हत्या, भूमि विवाद पर गहराया शक

बिहार में खौफनाक वारदात: राजमिस्त्री की चाकू गोदकर हत्या, भूमि विवाद पर गहराया शक

बेतिया जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र स्थित भगड़वा नहर के समीप रविवार की देर रात चाकू से गोदकर एक राजमिस्त्री की हत्या कर दिए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Bihar News: बिहार में बेखौफ बदमाश, ऑटो से खींचकर महिला पर अंधाधुंध फायरिंग

Bihar News: बिहार में बेखौफ बदमाश, ऑटो से खींचकर महिला पर अंधाधुंध फायरिंग

बिहार के अरवल जिला के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग स्थित बाजितपुर मोड़ के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक महिला की हत्या कर दी।

दहेज की भेंट चढ़ी एक और मासूम जिंदगी, बिहार में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत

दहेज की भेंट चढ़ी एक और मासूम जिंदगी, बिहार में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत

नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के भलूया गांव में एक विवाहिता हेमलता देवी का शव घर के बंद कमरे में पंखे से लटका मिला।

बिहार में ममता का कत्ल: रोना नहीं बंद कर रही थी 6 महीने की मासूम, मां ने रेत दिया गला, फिर...

बिहार में ममता का कत्ल: रोना नहीं बंद कर रही थी 6 महीने की मासूम, मां ने रेत दिया गला, फिर...

बिहार के बेतिया में 6 महीने की बच्ची के रोने से परेशान मां ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद के गले पर भी फहसूल चलाया।

पहले दुकान में चोरी, अब गोदाम में मिली लाश! मधेपुरा में कारोबारी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पहले दुकान में चोरी, अब गोदाम में मिली लाश! मधेपुरा में कारोबारी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मधेपुरा के मुरलीगंज में सिनेमा हॉल चौक के पास दुकानदार रमेश मालाकार का शव उनके गोदाम में फंदे से लटका मिला. परिजनों ने पूर्व में हुई चोरी और पैसों के लेन-देन के विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई है.