Vande Bharat Express: बिहार को मिलेगी एक और वंदे भारत की सौगात, जानें किस रूट पर दौड़ेगी ये हाई स्पीड ट्रेन

समस्तीपुर से बनारस के बीच नई वंदे भारत ट्रेन की सुगबुगाहट से यात्रियों में भारी उत्साह है। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस वाले रूट पर इसके चलने की संभावना है, जिससे बाबा विश्वनाथ के दर्शन आसान होंगे।

By Anshuman Parashar
Vande Bharat Express: बिहार को मिलेगी एक और वंदे भारत की सौगात, जानें किस रूट पर दौड़ेगी ये हाई स्पीड ट्रेन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। समस्तीपुर से बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस के बीच नई 'वंदे भारत एक्सप्रेस' चलाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हालांकि रेलवे की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन सियासी और प्रशासनिक गलियारों में इसकी चर्चा ने यात्रियों का उत्साह बढ़ा दिया है।

जानें किस रूट पर चलने की उम्मीद

वर्तमान में इस क्षेत्र से एक वंदे भारत ट्रेन (जोगबनी-दानापुर) गुजरती है, जो मुजफ्फरपुर के रास्ते जाती है। लेकिन समस्तीपुर के रेल यात्रियों की मांग है कि नई ट्रेन को 'स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस' वाले पारंपरिक रूट पर चलाया जाए। जानकारों का मानना है कि अगर यह ट्रेन इस रूट पर आती है, तो समस्तीपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए बनारस पहुंचना न सिर्फ आसान होगा, बल्कि समय की भी बड़ी बचत होगी।

लंबे समय से हो रही थी मांग, बैठकों में गरमाया मुद्दा

समस्तीपुर से वाराणसी के बीच इस प्रीमियम ट्रेन की मांग नई नहीं है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और यात्री संगठनों ने कई रेल बैठकों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। माना जा रहा है कि आगामी बोर्ड मीटिंग में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इस ट्रेन के शुरू होने से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह रूट बेहद अहम साबित होगा।

क्या है वंदे भारत की खासियत?

वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी रफ्तार और विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए जानी जाती है। इस ट्रेन की प्रमुख विशेषताएं हैं:

  • यह ट्रेन 160 से 180 किमी/घंटा की गति तक दौड़ सकती है।

  • जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, वाई-फाई और ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे।

  • बायो-वैक्यूम टॉयलेट और एग्जीक्यूटिव क्लास में 180 डिग्री तक घूमने वाली सीटें।

रेलवे का बढ़ता नेटवर्क

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन 2019 में दिल्ली से वाराणसी के बीच ही चली थी। अब तक देश में 164 से अधिक वंदे भारत सेवाएं संचालित हो रही हैं। यदि समस्तीपुर-बनारस रूट पर यह ट्रेन शुरू होती है, तो यह बिहार के रेल नेटवर्क के विस्तार में एक और बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।

संबंधित सामग्री

प्यार, पंचायत और फैसला: रात में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, पति ने खुद करवा दी शादी 

प्यार, पंचायत और फैसला: रात में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, पति ने खुद करवा दी शादी 

कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव में एक एएनएम कॉलेज के पास रात में प्रेमी संग पकड़ी गई विवाहिता को उसके पति और गांव वालों ने प्रेमी से शादी करा दी।

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है. सीबीआई की टीम ने डीआरएम कार्यालय से हिरासत में लिए गए सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण कुमार मंडल से अधिकारी क्लब में पूछताछ जारी रखी है.

खौफनाक! मुझसे शादी करो वरना...और बीच सड़क छात्रा को गोलियों से भून डाला

खौफनाक! मुझसे शादी करो वरना...और बीच सड़क छात्रा को गोलियों से भून डाला

समस्तीपुर जिले में सोमवार सुबह एक छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की है।<br/>

बिहार के थाने में मिला ASI का फंदे से लटका बॉडी, कुछ दिनों पहले ही हुआ था ट्रांसफर 

बिहार के थाने में मिला ASI का फंदे से लटका बॉडी, कुछ दिनों पहले ही हुआ था ट्रांसफर 

बिहार के समस्तीपुर जिले में ASI बबलू कुमार प्रसाद (50) की थाने में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव शनिवार सुबह थाने के तीसरे फ्लोर पर कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। 

बिहार में मंदिर से भगवान को ही ले उड़े चोर, ऐतिहासिक मठ में करोड़ों की चोरी

बिहार में मंदिर से भगवान को ही ले उड़े चोर, ऐतिहासिक मठ में करोड़ों की चोरी

बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक चकोठी मठ से चोरों ने करीब 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की प्रतिमाएं चोरी कर ली हैं।