घोषणा

बिहार के स्कूलों में छुट्टी का बड़ा ऐलान, अब शनिवार को होगा हाफ-डे

बिहार के स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राज्य के सभी स्कूलों में हाफ-डे की व्यवस्था लागू करने का बड़ा ऐलान किया है। 

By Rani Thakur
बिहार के स्कूलों में छुट्टी का बड़ा ऐलान, अब शनिवार को होगा हाफ-डे

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राज्य के सभी स्कूलों में हाफ-डे की व्यवस्था लागू करने का बड़ा ऐलान किया है। नई व्यवस्था के तहत शनिवार को स्कूलों में पढ़ाई निर्धारित समय तक चलेगी और इंटरवेल के बाद छात्रों को छुट्टी दे दी जाएगी। इस घोषणा से बिहार के लाखों स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच खुशी देखी जा रही है।

शनिवार को आधे दिन स्कूल संचालित होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ आराम,खेलकूद और अन्य गतिविधियों के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। माना जा रहा है कि यह फैसला छात्रों के शारीरिक और मानसिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सप्ताहभर नियमित कक्षाओं के बाद शनिवार को हाफ-डे होने से बच्चों पर पढ़ाई का दबाव भी कुछ कम होगा।

सम्राट चौधरी के इस बड़े ऐलान के बाद अब शिक्षा विभाग की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाने का इंतजार है। आधिकारिक आदेश में स्कूलों के संचालन का समय,इंटरवेल की अवधि और छुट्टी की व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा सकती है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन नई व्यवस्था के अनुसार अपनी समय-सारिणी में बदलाव करेंगे।

यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि नई व्यवस्था सरकारी और निजी स्कूलों में एक समान लागू होगी या इसके लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। फिलहाल,शनिवार को हाफ-डे और इंटरवेल के बाद छुट्टी की घोषणा को बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब छात्रों,अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की नजर शिक्षा विभाग के आधिकारिक आदेश पर टिकी है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।