हादसे का शिकार बच्चे

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: 25 फीट गहरी नहर में पलटी स्कूली वैन, 14 बच्चे जख्मी

बिहार के औरंगाबाद में स्कूल जा रहे मासूम बच्चों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखी नहर में पलट गई। हादसे में 14 बच्चे घायल हुए हैं।

By Rani Thakur
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: 25 फीट गहरी नहर में पलटी स्कूली वैन, 14 बच्चे जख्मी

दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
धीरेन्द्र पाण्डेय / औरंगाबाद :
बिहार के औरंगाबाद से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल जा रहे मासूम बच्चों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखी नहर में पलट गई। हादसे में 14 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू कर बच्चों की जान बचाई।

अनियंत्रित हो गई स्कूल वैन

औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र स्थित तमसी मोड़ के पास बुधवार सुबह सेंट जेवियर स्कूल की मैजिक वैन हादसे का शिकार हो गई। महुआधाम, मिर्जापुर, कुटुंबा और लखना समेत कई गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन बसडीहा नहर के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 15 फीट गहरी सूखी नहर में पलट गई। हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने चलाया राहत व बचाव कार्य

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने ऑटो और अन्य वाहनों की मदद से सभी घायल बच्चों को नहर से बाहर निकालकर कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों की तत्परता से सभी बच्चों को समय पर इलाज मिल सका।

सदर अस्पताल रेफर तीन बच्चे

हादसे में कुल 14 बच्चे घायल हुए हैं। इनमें आरवी प्रताप, मौली कुमारी और हर्ष कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य बच्चों का इलाज जारी है।

नाराज अभिभावकों का फूटा गुस्सा

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक अस्पताल पहुंच गए। बच्चों की हालत देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन क्षमता से अधिक बच्चों को वैन में बैठाकर उनकी जान जोखिम में डाल रहा था। उन्होंने इस पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इधर, सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में ओवरलोडिंग और चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना ने एक बार फिर निजी स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और ओवरलोडिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर तय नियमों का पालन कब सुनिश्चित होगा और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई कब होगी।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।