बिहार के इस जिले में 1 से 8वीं तक स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

गोपालगंज में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 31 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

By Rani Thakur
बिहार के इस जिले में 1 से 8वीं तक स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
नमो नारायण मिश्रा/ गोपालगंज:
गोपालगंज में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सेहत पर पड़ रहे असर को ध्यान में रखते हुए डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 31 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। वहीं, कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 11 बजे तक ही चलेंगी। यह आदेश 27 मई से 31 मई 2026 तक लागू रहेगा। 

प्रशासन का आदेश

प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में तेज धूप, गर्म हवाओं और लू जैसी स्थिति के कारण बच्चों के बीमार होने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। खासकर छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता 

डीएम पवन कुमार सिन्हा ने साफ कहा है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। फिलहाल पांच दिनों के लिए स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है, लेकिन मौसम की स्थिति की लगातार मॉनिटर की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगे भी फैसला लिया जा सकता है। आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, निजी, गैर सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। जबकि 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई सीमित समय तक यानी सुबह 11 बजे तक संचालित होगी, ताकि पढ़ाई भी जारी रहे और छात्र तेज गर्मी से भी सुरक्षित रहें।

पहले भी बंद किया गया था स्कूल 

बता दें कि इससे पहले भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों को 26 मई तक बंद किया गया था। लेकिन तापमान में कोई राहत नहीं मिलने के कारण प्रशासन ने छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से गोपालगंज में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। डीएम ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि तेज धूप और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतें।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।