Helicopter Tourism in Bihar

बिहारवासियों को सीएम का खास तोहफा: अब आसमान से देखें पटना, आज से शुरू हुई हेलीकॉप्टर जॉय राइड

बिहार में पर्यटन को अब नई ऊंचाई मिलेगी। इस दिशा में आज से एक नई शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 की शुरुआत की है।

By Rani Thakur
बिहारवासियों को सीएम का खास तोहफा: अब आसमान से देखें पटना, आज से शुरू हुई हेलीकॉप्टर जॉय राइड

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित / पटना :
बिहार में पर्यटन को अब नई ऊंचाई मिलेगी। इस दिशा में आज से एक नई शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 की शुरुआत की है। इसके तहत पटना जॉय राइड का मुख्यमंत्री ने दोपहर 3 बजे स्टेट हैंगर से औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही आम लोग पहली बार हेलीकॉप्टर से राजधानी पटना का विहंगम हवाई दृश्य देखने का रोमांचक अनुभव भी प्राप्त किया।

 

शनिवार और रविवार को मिलेगी सेवा 

उद्घाटन के बाद पहले दिन 20 पर्यटकों ने हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आनंद लिया। पर्यटन विभाग के अनुसार अब तक करीब 80 लोगों ने अपनी सीटें बुक करा ली हैं। फिलहाल यह सेवा प्रत्येक शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी।

2100 रुपये में देना होगा चार्ज

पटना जॉय राइड के लिए प्रति व्यक्ति 2100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रत्येक उड़ान की अवधि 10 मिनट होगी। इस दौरान पर्यटक आसमान से राजधानी के प्रमुख पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों का नजारा देख सकेंगे। हवाई यात्रा के दौरान गंगा नदी, जेपी गंगा पथ, तख्त श्री हरिमंदिर साहिब, गांधी मैदान, गोलघर समेत पटना के कई प्रमुख स्थलों का आकर्षक दृश्य दिखेगा। 

हर वीकेंड पर चार उड़ानें

यह सेवा पटना एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर से संचालित होगी। दोपहर 3 बजे के बाद उड़ानें शुरू होंगी और फिलहाल प्रत्येक शनिवार एवं रविवार 30-30 मिनट के अंतराल पर चार जॉय राइड संचालित की जाएंगी।

एक साथ पांच लोग कर सकेंगे यात्रा 

हेलीकॉप्टर में एक बार में अधिकतम पांच पर्यटक यात्रा कर सकेंगे। पटना जॉय राइड के लिए 80 लोगों ने बुक‍िंग कराई है। 

तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों की भी हवाई सेवा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना के तहत पटना को राज्य के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों से भी जोड़ा गया है। इनमें 

  •     वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण)
  •     राजगीर (नालंदा)
  •     मां मुंडेश्वरी मंदिर (कैमूर) शामिल हैं। 

वाल्मीकिनगर के लिए राजकीय विमान का उपयोग किया जाएगा, जबकि राजगीर और कैमूर के लिए 6+2 सीटर किराये के हेलीकॉप्टर संचालित होंगे। प्रत्येक फेरी में अधिकतम पांच सीटें पर्यटकों के लिए आरक्षित रहेंगी। हालांकि, फिलहाल इन तीनों पर्यटन स्थलों के लिए बुकिंग शुरू होने के बावजूद कोई आरक्षण नहीं हुआ है।

13 जुलाई को हुई थी योजना की शुरुआत

मुख्यमंत्री सम्राट ने 13 जुलाई को इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया था। अब पटना जॉय राइड सेवा के संचालन के साथ यह योजना आम लोगों के लिए जमीन पर उतर रही है। सरकार का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बिहार के ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों को नए अंदाज में देश-विदेश के पर्यटकों के सामने प्रस्तुत करना है।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।