Shravani Mela 2026: श्रावणी मेले को लेकर सीएम सम्राट की हाईलेवल मीटिंग आज, कांवरिया पथ की व्यवस्थाओं पर फोकस

श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए राज्य प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसको लेकर सीएम सम्राट में आज हाईलेवल मीटिंग भी बुलाई है।

By Rani Thakur
Shravani Mela 2026: श्रावणी मेले को लेकर सीएम सम्राट की हाईलेवल मीटिंग आज, कांवरिया पथ की व्यवस्थाओं पर फोकस

श्रावणी मेले को लेकर सीएम सम्राट करेंगे हाईलेवल मीटिंग

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना :
राज्य सरकार श्रावणी मेला 2026 को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इस बार श्रावणी मेला में कांवरियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित यात्रा देने के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को हाईलेवल समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।  

इन अधिकारियों संग होगी बैठक

बैठक में डीजीपी बिहार के साथ गृह, स्वास्थ्य, ऊर्जा, परिवहन, भवन निर्माण, पथ निर्माण, नगर विकास, आपदा प्रबंधन, वन एवं पर्यावरण समेत कई विभागों के प्रधान सचिव और सचिव शामिल होंगे। बैठक हाइब्रिड मोड में होगी। संबंधित विभागों के अधिकारी पटना में मौजूद रहेंगे, जबकि तिरहुत प्रमंडल समेत सभी प्रमंडलों के आयुक्त और मुजफ्फरपुर सहित 13 जिलों के डीएम व एसएसपी/एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। बैठक दौरान अधिकारी सीएम को अपने-अपने जिलों में श्रावणी मेला की तैयारियों की पूरी जानकारी देंगे।

सभी जिलों से रिपोर्ट तलब 

सरकार खास तौर पर भागलपुर, बांका और मुंगेर के कांवरिया पथ की व्यवस्थाओं पर फोकस किया जा रहा है। वहीं, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, पूर्णिया, मधुबनी और जहानाबाद समेत अन्य जिलों में लगने वाले श्रावणी मेलों की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा होगी। विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि मेले से जुड़ी तैयारियों की पीपीटी और विस्तृत रिपोर्ट तय समय के अंदर उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद तैयारियों की मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि कांवरियों को इस बार बेहतर सुविधा और परेशानी मुक्त यात्रा मिल सके।


 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।