खान सर की बढ़ेगी मुश्किलें? प्रिंस यादव मौत मामले में कूदे तेज प्रताप यादव, मांगे सबूतों के साथ जवाब

प्रिंस यादव मौत मामले में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खान सर की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं। साथ ही सुरक्षा छोड़ सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा।

By Anshuman Parashar
खान सर की बढ़ेगी मुश्किलें? प्रिंस यादव मौत मामले में कूदे तेज प्रताप यादव, मांगे सबूतों के साथ जवाब

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस पूरे मामले में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की एंट्री हो गई है। तेज प्रताप ने मशहूर शिक्षक फैजल खान (खान सर) पर सीधे हमले बोलते हुए उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर दी है।

"खान सर को जेल भेजो"– तेज प्रताप ने युवाओं से की घेराव की अपील

प्रिंस यादव की मौत पर गहरा दुख जताते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाई के खोने का गम क्या होता है, यह कोई भी समझ सकता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "फैजल खान सर को तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए।" इतना ही नहीं, पूर्व मंत्री ने युवाओं और जनता से अपील की है कि जब तक खान सर की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक सरकार और खान सर दोनों का पुरजोर घेराव किया जाए।

"मेरे पास हैं फोटो-वीडियो प्रूफ"– खान सर की भूमिका की जांच पर अड़े पूर्व मंत्री

तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि इस संदिग्ध मौत के पीछे खान सर की भूमिका की गहराई से जांच होनी चाहिए। अपने पुराने बयानों पर कायम रहते हुए उन्होंने कहा, "खान सर के कनेक्शन कहां-कहां और किससे हैं, यह सब मुझे अच्छी तरह पता है। मेरे पास इसके पुख्ता फोटो और वीडियो सबूत मौजूद हैं।" उन्होंने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर भी प्रमुखता से उठाने की बात दोहराई।

सुरक्षा त्यागने पर बोले तेज प्रताप– "मुझ पर हमला हुआ तो सम्राट चौधरी होंगे जिम्मेदार"

खान सर विवाद के बीच तेज प्रताप यादव ने सरकार द्वारा मिली अपनी 'वाई प्लस' (Y+) सुरक्षा वापस लौटाने पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से सुरक्षा छोड़ी है और अब आगे की जिम्मेदारी सरकार की है। तेज प्रताप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "अगर मुझ पर कोई हमला होता है या मेरी जान को खतरा होता है, तो इसके सीधे जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ सम्राट चौधरी होंगे।" उन्होंने आगे जोड़ा कि उन्हें खुद की सुरक्षा की चिंता नहीं है, बल्कि राज्य की बहू-बेटियां सुरक्षित रहें, वही उनकी असली सुरक्षा है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।