तेजस्वी के पर्सनल सेक्रेटरी विरमित

हटाए गए तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी, अब दिल्ली में इस विभाग में हुई पोस्टिंग

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी प्रीतम कुमार का तबादला कर दिया गया है।

By Rani Thakur
हटाए गए तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी, अब दिल्ली में इस विभाग में हुई पोस्टिंग

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना :
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी का तबादला कर दिया गया है। सरकार की तरफ से प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रीतम कुमार को तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर प्रतिनियुक्त किया था लेकिन अब उन्हें दिल्ली के लिए विरमित कर दिया गया। 

नई दिल्ली में पोस्टिंग

बता दें कि, बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रीतम कुमार को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति कर दिया है। प्रीतम कुमार वर्तमान में बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव के आप्त सचिव के पद पर कार्यरत थे, जिन्हें अब NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर (HR & Admin) के पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है। 

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें वर्तमान पद से अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से विरमित करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली को सौंप दिया गया है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।