Bihar Weather Tomorrow

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कल इन 7 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

पटना मौसम विज्ञान ने 31 जुलाई को राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

By Rani Thakur
बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कल इन 7 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। पटना मौसम विज्ञान ने 31 जुलाई को राज्य के 7 जिलों अररिया, बांका, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, भभुआ और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही पूरे बिहार में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ठनका गिरने की भी आशंका जताई गई है। जबकि राज्य के कई इलाकों में कल हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। 

अगले 5 दिनों का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों तक बिहार में दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इन दिनों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। वहीं, अगले 5 दिनों तक रात के तापमान में भी स्थिरता बनी रहेगी, जो 24 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।  

मौसमी सिस्टम का असर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य छत्तीसगढ़ और उससे सटे इलाकों में बना डीप डिप्रेशन (गहरा दबाव) धीरे-धीरे पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके अलावा मानसून की ट्रफ लाइन और ऊपरी हवा में बना चक्रवाती परिसंचरण राज्य के मौसम को प्रभावित कर रहा है। बताया गया है कि इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी 

मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान खुले मैदानों, खेतों या पानी वाले इलाकों में रूकने से बचें। बारिश या आंधी के वक्त बड़े और ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें। ठनका की स्थिति बनते ही जल्द से जल्द किसी पक्के मकान या सुरक्षित स्थान में चले जाएं।  
 
संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।