सड़क हादसा

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, बाइक से गिरते ही ट्रक की चपेट में आई महिला

बिहार के छपरा के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी चौक पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

By Rani Thakur
बिहार में तेज रफ्तार का कहर,  बाइक से गिरते ही ट्रक की चपेट में आई महिला

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पवन कुमार सिंह / छपरा : बिहार के छपरा के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी चौक पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बाइक से जा रहे थे पति-पत्नी 

जानकारी के अनुसार, पानापुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी संटू साह अपनी पत्नी कुंती देवी (30 वर्ष) के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान धेनुकी चौक के समीप किसी कारणवश बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। गिरने के दौरान कुंती देवी पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मढ़ौरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।