बिहार में 'वीरू' स्टाइल ड्रामा! शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मचा रहा हाई-वोल्टेज हंगामा

बिहार के मोतिहारी में शादी की जिद पर अड़ा इमरान नाम का युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों चले हाई-वोल्टेज ड्रामे और पुलिस की भारी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। इलाके में हड़कंप मच गया।

By Anshuman Parashar
बिहार में 'वीरू' स्टाइल ड्रामा! शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मचा रहा हाई-वोल्टेज हंगामा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार में अपनी मांगें मनवाने या ध्यान खींचने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ जाना अब एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए दिन ऐसी खबरें आ रही हैं, जिसने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की नाक में दम कर रखा है। टावर पर चढ़े इन 'आधुनिक शोलों के वीरू' को सुरक्षित नीचे उतारने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसा ही एक ताजा और हैरान कर देने वाला मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां एक सिरफिरा प्रेमी अपनी शादी की जिद लेकर टावर की ऊंचाई पर जा बैठा।

रील का भूत और प्यार का नशा, टावर पर हो रहा इश्क का इजहार

आजकल के युवाओं पर सोशल मीडिया रील्स का भूत और प्यार का नशा इस कदर हावी है कि वे अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए खतरनाक रास्ते चुन रहे हैं। अपनी बात मनवाने या घर वालों पर दबाव बनाने के लिए मोबाइल टावर सबसे आसान जरिया बन गया है। मोतिहारी के गढ़हिया थाना क्षेत्र के खैरावा गांव में भी एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहाँ एक युवक अपनी शादी की मांग को लेकर सीधे आसमान छूते टावर पर जा चढ़ा।

'मेरी शादी करवाओ वरना कूद जाऊंगा'... जब इमरान ने दी जान देने की धमकी

बताया जा रहा है कि खैरावा गांव का रहने वाला इमरान नाम का युवक काफी समय से शादी करना चाहता था। उसने कई बार अपने परिवार वालों के सामने सेहरा सजाने की इच्छा भी जताई। लेकिन, परिजनों ने उसकी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया और हँसी-मजाक में टाल दिया। घर वालों की इसी बेरुखी से नाराज होकर इमरान ने आत्मघाती कदम उठाया। वह गांव में लगे एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर से चिल्लाकर जान देने की धमकी देने लगा।

पुलिस के छूटे पसीने, घंटों चले ड्रामे के बाद टला बड़ा हादसा

जैसे ही ग्रामीणों ने इमरान को टावर के ऊपरी हिस्से पर देखा, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को युवक को समझाने और नीचे उतारने में भारी पापड़ बेलने पड़े। घंटों तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और पुलिस की सूझबूझ के बाद आखिरकार इमरान को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका, तब जाकर प्रशासन और घरवालों ने राहत की सांस ली।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।