क्राइम 

पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर लगा देर से आने का आरोप 

दानापुर अनुमंडल अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के नीतीश आहार के पास 26 वर्षीय युवक बब्बन कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

By Rani Thakur
पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर लगा देर से आने का आरोप 

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
साकेत / पटना :
दानापुर अनुमंडल अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के नीतीश आहार के पास 26 वर्षीय युवक बब्बन कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बब्बन कुमार, पिता राजेश्वर राय, निवासी सिकंदरपुर, नीतीश आहार के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, घटना लगभग रात 8 बजे की है। वारदात के बाद तुरंत पुलिस सहायता के लिए 112 पर कई बार फोन किया गया, लेकिन काफी देर तक कोई पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों का आरोप है कि उन्हें लगातार "आ रहे हैं" कहकर आश्वासन दिया जाता रहा, जबकि पुलिस वाहन करीब डेढ़ घंटे बाद दानापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल शाहपुर थाना से महज 10 मिनट की दूरी पर है, इसके बावजूद पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।