गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

agrawal-samaj-met-chief-minister-sai

गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांगअग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

Agrawal Samaj met CM Sai: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीट के लिए समाज के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने का अनुरोध करना था। मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गौरीशंकर अग्रवाल छत्तीसगढ़ के विख्यात भाजपा नेता, कसडोल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।

[caption id="attachment_138280" align="alignnone" width="1181"]अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात[/caption]

जातीय समरसता और समावेशी विकास को बढ़ावा देंगे

इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने कहा कि अग्रवाल समाज राज्य की एक महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक शक्ति है। गौरीशंकर अग्रवाल को राज्यसभा भेजा जाता है, तो वे समाज की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ जातीय समरसता और समावेशी विकास को बढ़ावा देंगे।

Agrawal Samaj met CM Sai: उचित विचार-विमर्श का आश्वासन दिया

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि.. पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल के नाम को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित विचार-विमर्श का आश्वासन दिया।

Agrawal Samaj met CM Sai: यह प्रयास सकारात्मक परिणाम लाएगा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका नाम पैनल में आगे बढ़ाया जा चुका है, जो भी निर्णय होगा पार्टी हाईकमान से ही होगा। अग्रवाल समाज छत्तीसगढ़ के सभी सदस्यों की ओर से इस मुलाकात के लिए दीनदयाल गोयल ने मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल को उम्मीद है कि यह प्रयास सकारात्मक परिणाम लाएगा।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!