balodabazar trailer accident: बलौदाबाजार में मौत का टर्न,  ट्रेलर ने ली दो जवानों की जान

balodabazar-trailer-accident-two-constables-dead-cctv-video

balodabazar trailer accident: बलौदाबाजार में मौत का टर्न,  ट्रेलर ने ली दो जवानों की जान

balodabazar trailer accident बलौदाबाजार में मौत का टर्न  ट्रेलर ने ली दो जवानों की जान

balodabazar trailer accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में ऐसा हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। ड्यूटी पर जा रहे दो पुलिस कॉन्स्टेबल एक ही पल में काल का शिकार हो गए। तेज रफ्तार ट्रेलर के अचानक टर्न लेने से बाइक सवार दोनों जवान उसके पिछले पहिए के नीचे आ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया.इस दर्दनाक हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना साफ नजर आ रही है।

balodabazar trailer accident: उडेला-पौसरी रोड पर हुआ हादसा

घटना हथबंद थाना क्षेत्र के उडेला पौसरी रोड की है। जानकारी के मुताबिक दोनों कॉन्स्टेबल बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक ही बाइक से ड्यूटी पर बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने अचानक टर्न ले लिया.अचानक हुए इस मोड़ के कारण बाइक ट्रेलर से टकरा गई और संतुलन बिगड़ते ही दोनों जवान सीधे ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे आ गए। ट्रेलर दोनों को कुचलते हुए आगे निकल गया, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

balodabazar trailer accident: मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान हो गई है। कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र यादव (35)  साइबर सेल में पदस्थ, निवासी ग्राम परसबोड़, बेमेतरा. कॉन्स्टेबल प्रशांतधर दीवान (35) हथबंद थाना में पदस्थ, निवासी नवागढ़, बेमेतरा धर्मेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रशांतधर दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

रायपुर ले जाते वक्त तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कॉन्स्टेबल प्रशांतधर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया.लेकिन एंबुलेंस से रायपुर ले जाते समय धरसींवा के पास प्रशांतधर दीवान ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

CCTV फुटेज आया सामने

घटना का CCTV वीडियो अब सामने आ चुका है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे ट्रेलर अचानक मोड़ लेता है और बाइक सवार दोनों कॉन्स्टेबल उसके पिछले पहिए की चपेट में आ जाते हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितनी तेजी और लापरवाही में हुआ।

आरोपी ट्रेलर ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में ट्रेलर चालक कुंजबिहारी को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रेलर को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी और वजह से हुआ।

 

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!