बिलासपुर ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्टर, 4 की मौत, सालगिरह से लौट रहा था परिवार

bilaspur-road-accident-trailer-scorpio-wrong-side-4-dead

बिलासपुर ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्टर, 4 की मौत, सालगिरह से लौट रहा था परिवार

बिलासपुर ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्टर 4 की मौत सालगिरह से लौट रहा था परिवार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। रायपुर–रतनपुर नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

यह हादसा बिलासपुर में ग्राम सम्बलपुरी के पास यादव ढाबा के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर (CG 11 BD 9044) सकरी–रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में आ गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर से टकराते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

गैस कटर से काटकर निकाले शब 

सूचना मिलते ही सकरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चार लोगों की जान जा चुकी थी। गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

शादी की सालगिरह मनाकर लौट रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे। सभी यादव ढाबा में आयोजित एक पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कार्यक्रम खत्म होने के कुछ ही देर बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक तखतपुर–मुंगेली क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई थी।

आरोपी चालक हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.शादी की सालगिरह की खुशियां पलभर में खत्म हो गईं। हादसे की खबर मिलते ही तखतपुर और मुंगेली इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। अब निगाहें घायल युवक की हालत और जांच के नतीजों पर टिकी हैं।  

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!