17 दिन में पांचवीं बार पकड़ी गई अफीम की खेती,जांच कर रही पुलिस

cg-opium-cultivation-police

17 दिन में पांचवीं बार पकड़ी गई अफीम की खेती,जांच कर रही पुलिस

17 दिन में पांचवीं बार पकड़ी गई अफीम की खेतीजांच कर रही पुलिस

CG opium cultivation: छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले तमनार और इसके बाद अब जिले के लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की खेती पकड़ी गई है। बता दें की प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार 17 दिनों के भीतर प्रदेश में अफीम की अवैध खेती मिली है। यह पांचवां और बीते दो दिनों के भीतर जिले में दूसरा मामला है।

[caption id="attachment_142640" align="alignnone" width="1189"]17 दिन में पांचवीं बार पकड़ी गई अफीम की खेती 17 दिन में पांचवीं बार पकड़ी गई अफीम की खेती[/caption]

CG opium cultivation: आरोपी 12 साल से कर रहा खेती

जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के घटगांव गांव में सब्जियों की बाड़ी के बीच छिपाकर अफीम उगाई जा रही थी। झारखंड का रहने वाला मार्शल सांगा पिछले 10–12 सालों से यहां खेती कर रहा था। उसने आमाघाट के एक किसान से तरबूज और ककड़ी उगाने के लिए खेत लिया था, लेकिन उसकी देखरेख में अफीम की खेती करना शुरू कर दिया। मार्शल सांगा झारखंड में अपने साथी के साथ पहले से अफीम की खेती करता आ रहा था और उसी मॉडल को रायगढ़ में अपनाया।

पहले छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद रायगढ़ के तमानार में अफीम की खेती पकड़ाई है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

CG opium cultivation: नगरी-सिहावा क्षेत्र में भी अफीम की खेती का दावा

मामले को लेकर बघेल ने दावा किया कि उन्हें अपुष्ट जानकारी मिली है कि नगरी-सिहावा क्षेत्र में भी अफीम की खेती की जा रही है। एक भाजपा नेता के बड़े फार्महाउस में करीब 20 एकड़ जमीन के बीच अफीम उगाई जा रही थी। जैसे ही उन्होंने इस मामले को उठाया, संबंधित जगह पर अफीम की फसल को बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया। वहीं बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग पूरे प्रदेश को नशे में डुबाने की कोशिश कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!