CM साय ने किया नए BJP कार्यालय का भूमिपूजन, बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता रहे मौजूद

cm-sai-performs-groundbreaking-new-bjp-office

CM साय ने किया नए BJP कार्यालय का भूमिपूजन, बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता रहे मौजूद

cm साय ने किया नए bjp कार्यालय का भूमिपूजन बड़ी संख्या में bjp कार्यकर्ता रहे मौजूद 

CM Sai korba: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन के पास बनने वाले नए जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय “अटल स्मृति भवन” का भूमिपूजन किया। CM साय के आगमन से पहले युवा कांग्रेस ने किसानों की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसके बाद कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

CM ने किया सभा को संबोधित

भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री साय ने पूजा-अर्चना की और सभा को संबोधित किया। उन्होंने अटल स्मृति भवन को BJP संगठन के लिए प्रेरणा का केंद्र बताया। CM ने कहा कि यह कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को कहा।  [caption id="attachment_131929" align="alignnone" width="554"]“अटल स्मृति भवन” का भूमिपूजन “अटल स्मृति भवन” का भूमिपूजन[/caption]

बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता रहे मौजूद 

कार्यक्रम के दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, BJP जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। BJP नेताओं ने कहा कि अटल स्मृति भवन का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के विचारों और आदर्शों को समर्पित रहेगा। “अटल स्मृति भवन” का भूमिपूजन

CM Sai korba: कांग्रेस का विरोध

बता दे कि, मुख्यमंत्री साय के आगमन से पहले युवा कांग्रेस शहर ग्रामीण इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर “किसानों की मौत पर जश्न नहीं, जवाब चाहिए” और “किसान मर रहे हैं” जैसे नारे लिखे हुए थे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!