दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र के राज्य पशु माने जाने वाले दुर्लभ ‘शेकरू’ (भारतीय विशाल गिलहरी) के शिकार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 9 शेकरू का शिकार किया और बाद में सोशल मीडिया पर उसकी रील अपलोड कर दी।
इंस्टाग्राम रील से खुला मामला
जानकारी के अनुसार आरोपी ने शिकार के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो रील पोस्ट की, जिसमें एक वायरल गाने का इस्तेमाल किया गया था। यह वीडियो वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।
Read More:-
तीन राज्यों की 296 सीटों पर वोटिंग जारी: सीएम पिनाराई और मोहनलाल ने डाला वोट
वन विभाग ने लिया एक्शन
वन विभाग ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी से लोकेशन और मोबाइल नंबर ट्रेस किया। इसके बाद टीम ने बारसूर क्षेत्र के अंदरूनी गांव में दबिश देकर आरोपी बंशी राम कवासी को हिरासत में लिया.वन विभाग के अनुसार, इस मामले में कुल 11 लोग शामिल थे, जिनमें से कई की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।
आरोपी ने बताया कैसे किया शिकार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जंगल में पेड़ों पर रहने वाले शेकरू को पहले खाने का लालच देकर एक जगह बुलाया गया। इसके बाद गुलेल से हमला कर 9 दुर्लभ गिलहरियों का शिकार किया गया। बाद में उन्हें घर लाकर पकाया और खाया गया।
वन विभाग की सख्त निगरानी
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि दुर्लभ वन्य जीवों के शिकार को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
Read More:-
Sabarimala case hearing: SC says- ‘Temple entry curbs not good for Hinduism’; flags concerns over religious exclusivity