Deputy Collector Promotion: राज्य प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से चली आ रही पदोन्नति की अड़चन अब काफी हद तक दूर हो गई है। नायब तहसीलदार और तहसीलदार पद पर कार्यरत अधिकारियों के लिए डिप्टी कलेक्टर बनने का रास्ता फिर से पहले जैसा खोल दिया गया है.राज्य सरकार ने प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति को लेकर अहम फैसला लेते हुए डिप्टी कलेक्टर के पदों में प्रमोशन कोटा बढ़ा दिया है। अब इन पदों के 50 प्रतिशत रिक्त पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।
Deputy Collector Promotion: पहले 40%, अब फिर 50% प्रमोशन कोटा
अब तक डिप्टी कलेक्टर पदों पर पदोन्नति का प्रतिशत 40 तय था। सरकार ने इसे संशोधित करते हुए दोबारा 50 प्रतिशत कर दिया है. इस फैसले से कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा में वर्षों से काम कर रहे अधिकारियों को सीधा लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा में थे।
[caption id="attachment_135686" align="alignnone" width="1062"]

आदेश[/caption]
Deputy Collector Promotion: राजपत्र में अधिसूचना जारी
इस बदलाव को लेकर अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। यानी अब यह निर्णय औपचारिक रूप से लागू माना जाएगा. गौरतलब है कि वर्ष 2020 से पहले भी यही व्यवस्था लागू थी, लेकिन बाद में प्रमोशन कोटा घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया था। अब एक बार फिर पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
Also Read-
CM विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर प्रदेशभर में हनुमान चालीसा पाठ, ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में आयोजन
अब निगाहें डीपीसी पर
अधिसूचना जारी होने के बाद अब अधिकारियों की नजरें विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठकों पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रमोशन की प्रक्रिया तेज हो सकती है।