Durg News : प्लेयर ने लगाई फांसी,लोगों ने देखा लाइव

kabaddi-player-hanged-himself-live-on-instagram

Durg News : प्लेयर ने लगाई फांसी,लोगों ने देखा लाइव

durg news  प्लेयर ने लगाई फांसीलोगों ने देखा लाइव

Durg Kabaddi Player Hanged Live On Instagram दुर्ग से बिलासपुर कबड्डी खेलने निकला था प्लेयर

Durg Kabaddi Player Hanged Live On Instagram : दुर्ग जिले का एक कब्बडी प्लेयर इंस्टाग्राम में लाइव आकर फांसी के फंदे में झूल गया। बिलासपुर के जंगल में 17 साल के लक्की ने पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाया और झूल गया। इस दौरान 22 लोग उसे लाइव देखते रहे और उसे रोकने का प्रयास किया।

इंस्टा में LIVE आकर लगाई फांसी

प्लेयर ने जहां फांसी लगाई गई है वो जंगल जैसा इलाका लग रहा है। ऐसे में उसकी करेक्ट लोकेशन नहीं पता चल पाई है। दुर्ग पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। सुसाइड से पहले उसने अपने पापा को मैसेज किया कि बिलासपुर के जंगल आकर मुझे खोज लेना।

12वीं का छात्र था कबड्डी प्लेयर

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि 17 वर्षीय लक्की कुम्हारी थाना के जंजगिरी गांव का रहने वाला है। वहीं के मानसरोवर स्कूल में 12वीं का छात्र है और कबड्डी प्लेयर है। उसने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के पेज पर एक वीडियो डाला, जिसमें वो बिलासपुर के जंगल में एक बबूल के पेड़ पर फांसी लगाते दिखा है।

अब तक नहीं मिला कोई सुराग

लक्की ने नायलॉन की रस्सी के जरिए फंदा बनाया और उसमें झूल गया। इंस्टाग्राम में अपने पिता के लिए मैसेज भी डाला है कि पापा बिलासपुर के जंगल में आकर मुझे खोज लेना। तब से परिजन और दुर्ग पुलिस लक्की की तलाश कर रही है। उसे बिलासपुर के हर क्षेत्र में खोज लिया गया, लेकिन ना तो उसका कहीं शव मिला है और ना ही उसका कोई पता चल रहा है। दुर्ग पुलिस का कहना है कि वो लगातार उसकी तलाश में जुटी है इसके लिए बिलासपुर पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

5 अप्रैल से लापता था लक्की

सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि लक्की के पिता राजेंद्र साहू ने 17 अप्रैल को कुम्हारी थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। उसने बताया कि उनका बेटा प्रेक्षा उर्फ लक्की साहू 15 अप्रैल से गायब है।उसने कबड्डी खेलने बिलासपुर जाने की बात घर में कही थी। जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

तीन दिन बाद देखा वीडियो

परिजनों ने बताया कि वो लक्की की तलाश कर ही रहे थे कि 18 अप्रैल को उन्हें इंस्टाग्राम का वीडियो मिला, जिसमें लक्की फंदा लगाते हुए दिख रहा है। इस बीच उन्होंने उसके मोबाइल में कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि यदि वो मरा होता तो उसका शव मिलता, लेकिन उसका जिस तरह से वीडियो बना है उससे साफ है कि उस समय कोई और भी था जो वीडियो शूट कर रहा था। इसलिए यह भी हो सकता है कि उसने यह सब अधिक लाइक और फॉलोवर्स के लिए किया हो। Read More:-अयोध्या राम मंदिर में 80 मीटर लंबी भूमिगत सुरंग बनी: 1.5 लाख श्रद्धालु एक साथ कर सकेंगे परिक्रमा  Watch Now:- Nation Mirror पर भोपाल नगर निगम कमिश्नर Exclusive Interview Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!