कौन हैं लक्ष्मी वर्मा? जिन्हें BJP ने छत्तीसगढ़ से बनाया राज्यसभा के लिए उम्मीदवार

lakshmi-verma-rajya-sabha-candidate-news

कौन हैं लक्ष्मी वर्मा? जिन्हें BJP ने छत्तीसगढ़ से बनाया राज्यसभा के लिए उम्मीदवार

कौन हैं लक्ष्मी वर्मा जिन्हें bjp ने छत्तीसगढ़ से बनाया राज्यसभा के लिए उम्मीदवार

Lakshmi Verma Rajya Sabha candidate: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।गहन मंथन के बाद 7 नामों के पैनल में से 3 नामों को अंतिम रूप दिया गया । इनमें लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का नाम शामिल था। अब पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को टिकट दिया है।पार्टी के अदंर लंबे समय से इस पर चर्चा चल रही थी कि, इस बार राज्यसभा के लिए संगठन और सामाजिक समीकरण के साथ ही मातृशक्ति को मौका दिया जाए।

[caption id="attachment_138477" align="alignnone" width="1185"]राज्यसभा के लिए BJP से लक्ष्मी वर्मा को टिकट राज्यसभा के लिए BJP से लक्ष्मी वर्मा को टिकट[/caption]

लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ में महिला आयोग की सदस्य हैं. इसके अलावा वह बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं. उनकी महिला वर्ग में मजबूत पकड़ है और वह राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय रही हैं. इसके अलावा वह रायपुर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और भाजपा मीडिया प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं.

लक्ष्मी वर्मा कुर्मी समाज से आती हैं. वह संगठन में लंबे समय से अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाती आ रही हैं. उनके अनुभव को देखते हुए बीजेपी ने उन पर दांव लगाया है.

[caption id="attachment_138479" align="alignnone" width="1188"]बीजेपी ने मंथन के बाद 3 नाम तय किए हैं बीजेपी ने मंथन के बाद 3 नाम तय किए हैं[/caption]

Lakshmi Verma Rajya Sabha candidate: चंदेल-बांधी भी मजबूत दावेदार थे

नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी भी मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। और दोनों का संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक पृष्ठभूमि मजबूत है, लेकिन महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देने की रणनीति ने समीकरण बदल दिए।

अभी ये हैं राज्यसभा सांसद

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए वर्तमान में 5 सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें 2 सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जबकि 2 सदस्यों का कार्यकाल 2028 और 2030 तक जारी रहेगा।

ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव

Lakshmi Verma Rajya Sabha candidate: राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं। जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। बता दें की चुनाव हर 2 साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर 2 साल में रिटायर होते हैं।

राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं।

राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!