Mahashivratri: इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन व दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य किए जाते हैं। साथ ही शिव बारात भी निकाली जाती है, जिसका विशेष महत्व होता है।
[caption id="attachment_134380" align="alignnone" width="1180"]

महाशिवरात्री पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई[/caption]
महाशिवरात्री के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट कर देश-प्रदेश वासियों को महाशिवरात्री की बधाई दी. सीएम ने लिखा की
"कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारम् भुजगेन्द्रहारम् ।
सदावसंतं हृदयारविंदे भवं भवानीसहितं नमामि ॥
समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का वास हो, यही मंगलकामना है।
हर हर महादेव!"
[caption id="attachment_134381" align="alignnone" width="1181"]

CM विष्णु देव साय का पोस्ट[/caption]
Mahashivratri 2026 तिथि
Mahashivratri: फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर हो रही है।
इस तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा।
इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मान्य होगी।
Also Read-
Temple Only For lovers: ऐसा मंदिर जहां सिर्फ प्रेमी ही कर सकते हैं प्रवेश!
व्रत पारण समय
महाशिवरात्रि व्रत का पारण अगले दिन 16 फरवरी 2026 को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक किया जाएगा।
महाशिवरात्रि का भोग
मौसमी फल
बेर
मिठाई
साबूदाना खिचड़ी
पंचामृत
दूध और गुड़