Raipur: बैडमिंटन खेल रहे कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, शॉट मारते ही अचानक गिरे, फिर नहीं उठे

raipur-badminton-heart-attack-businessman-dies-on-court

Raipur: बैडमिंटन खेल रहे कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, शॉट मारते ही अचानक गिरे, फिर नहीं उठे

raipur बैडमिंटन खेल रहे कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत शॉट मारते ही अचानक गिरे फिर नहीं उठे

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैडमिंटन खेलते वक्त एक कारोबारी की अचानक मौत हो गई। डीडी नगर इलाके के सोनकर बाड़ी मैदान में खेल के दौरान हार्डवेयर कारोबारी अमृत बजाज शॉट मारते ही जमीन पर गिर पड़े। साथी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

Raipur: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि अमृत बजाज सामान्य तरीके से खेल रहे थे। शटल कॉक गिरने के बाद जैसे ही उन्होंने शॉट मारा, कुछ ही सेकंड में वह धड़ाम से जमीन पर गिर जाते हैं। आसपास मौजूद दोस्त तुरंत उनके पास पहुंचते हैं।

रोजाना खेलते थे बैडमिंटन

मृतक की पहचान ईदगाह भाठा निवासी 57 वर्षीय अमृत बजाज के रूप में हुई है। वे हार्डवेयर के कारोबारी थे। परिजनों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया। जानकारी के अनुसार अमृत बजाज शुगर के मरीज थे, लेकिन खुद को फिट रखने के लिए रोज सुबह दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलने जाते थे। सोमवार को भी वे अपने नियमित रूटीन के अनुसार मैदान पहुंचे थे। खेल के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे कोर्ट पर ही गिर पड़े।

अस्पताल ले गए, लेकिन जान नहीं बची

साथियों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन वे बेहोश हो चुके थे। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर फैल गई। परिवार ने बताया कि खेलकूद उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा था। वे नियमित रूप से बैडमिंटन और क्रिकेट खेलते थे। 16 फरवरी को भी वे पूरी तरह सामान्य थे, किसी को अंदाजा नहीं था कि यह आखिरी दिन होगा।  

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!