• महंगे होंगे iPhone 17? सामने आईं ये वजह, सितंबर में होने जा रही है लॉन्चिंग
  • अर्जुन तेंदुलकर या सानिया चंदोक, किसकी संपत्ति अधिक?
  • दिल्ली विधानसभा के स्पेशल सत्र में क्या-क्या होगा?
|

राहुल गांधी मानहानि मामला

Defamation Case: पुणे की अदालत से राहुल गांधी के वकील ने वापस ली याचिका, कांग्रेस नेता को बताया था जान का खतरा

राहुल गांधी के खिलाफ पुणे में विनायक सावरकर पर की गई टिप्पणी के कारण मानहानि का मामला चल रहा है। उनके वकील ने याचिका वापस ले ली है।

defamation case पुणे की अदालत से राहुल गांधी के वकील ने वापस ली याचिका कांग्रेस नेता को बताया था जान का खतरा

पुणे में राहुल गांधी पर चल रहा है मानहानि का मुकदमा | Pravendra Kumar

विनायक सावरकर पर टिप्पणी के कारण पुणे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला चल रहा है। इस मामले में राहुल गांधी को जान का खतरा बताते हुए उनके वकील ने याचिका दायर की थी। इस पर राहुल गांधी ने आपत्ति जताई थी।
वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में दायर याचिका उनके वकील ने वापस ले ली है। वकील ने याचिका में राहुल गांधी को जान का खतरा बताया था। वकील मिलिंद पवार ने कहा कि अदालत ने याचिका वापस लेने का निवेदन स्वीकार कर लिया है।
बता दें कि विनायक सावरकर पर टिप्पणी के कारण पुणे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला चल रहा है। इसी मामले में पुणे की एक विशेष सांसद-विधायक अदालत ने बुधवार को राहुल गांधी के वकील की ओर से दायर एक याचिका को रिकॉर्ड में लिया। इस याचिका में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर आशंका व्यक्त की गई थी।
याचिका दायर करने के कुछ घंटों बाद वकील ने कहा था कि यह याचिका राहुल गांधी की सहमति के बिना दायर की गई है और इसे वापस ले लिया जाएगा।गांधी ने इस याचिका को दाखिल करने पर कड़ी आपत्ति जताई थी और इसकी विषय-वस्तु से अपनी असहमति व्यक्त की थी।
इसके अलावा, पवार ने इस मामले में शिकायतकर्ता सत्याकि का सावरकर और गोडसे परिवारों से संबंधित होने की भी चर्चा की थी। राहुल गांधी के वकील ने कहा है कि वे अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर सकते हैं। याचिका में कहा गया है, "शिकायतकर्ता के वंश से जुड़ी हिंसक और संविधान विरोधी प्रवृत्तियों और मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए, यह स्पष्ट, उचित और पर्याप्त आशंका है कि गांधी को विनायक सावरकर की विचारधारा को मानने वाले व्यक्तियों की ओर से नुकसान पहुंचाया जा सकता है। याचिका में कहा गया है कि महात्मा गांधी की हत्या आवेग में की गई कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह एक साजिश का परिणाम था। यह एक एक विशिष्ट विचारधारा पर आधारित थी। इसकी परिणति एक निहत्थे व्यक्ति के खिलाफ जानबूझकर की गई हिंसा में हुई।
राहुल गांधी को मानहानि मामले में पहले ही मिल चुकी है जमानत
सत्यकी सावरकर ने गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया गया है कि मार्च 2023 में लंदन में दिए गए भाषण में कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि वीडी सावरकर ने एक किताब में लिखा है कि उन्होंने और उनके पांच से छह दोस्तों ने एक बार एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और उन्हें (सावरकर को) खुशी हुई थी। सत्यकी सावरकर ने कहा कि ऐसी कोई घटना कभी नहीं हुई और वीडी सावरकर ने कभी भी कहीं ऐसी कोई बात नहीं लिखी।पुणे की अदालत मानहानि मामले में राहुल गांधी को पहले ही जमानत दे चुकी है। मुकदमा अभी शुरू होना बाकी है।

Related to this topic: