• महंगे होंगे iPhone 17? सामने आईं ये वजह, सितंबर में होने जा रही है लॉन्चिंग
  • अर्जुन तेंदुलकर या सानिया चंदोक, किसकी संपत्ति अधिक?
  • दिल्ली विधानसभा के स्पेशल सत्र में क्या-क्या होगा?
|

विजन 2047 पर शिवपाल यादव का हमला

UP Assembly Monsson Session: योगी सरकार पर भड़के शिवपाल सिंह यादव इन मुद्दों पर साधा निशाना!

शिवपाल यादव ने योगी सरकार के 'विजन 2047' को वर्तमान पीढ़ी के लिए अप्रासंगिक बताया, और इसे वोट बैंक के लिए लॉलीपॉप कहा।

up assembly monsson session योगी सरकार पर भड़के शिवपाल सिंह यादव इन मुद्दों पर साधा निशाना

शिवपाल यादव ने विजन 2047 पर योगी सरकार को घेरा | PTI

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में योगी आदित्यनाथ की सरकार ‘विजन 2047’ का डॉक्यूमेंट ला रही है, जिस पर समाजवादी पार्टी क़द्दावर नेता और विधायक शिवपाल यादव ने ज़ोरदार हमला बोला. सदन में बोलते हुए सपा नेता ने सवाल किया कि आप 22 साल बाद का विजन लेकर आ रहे हो इससे आज की पीढ़ी को क्या फायदा होगा? शिवपाल यादव ने कहा कि आज भाजपा सरकार सदन में 2047 का सपना लेकर आई है. 2047 यानी जब आज के नौजवान अपने बच्चों के बच्चों को स्कूल छोड़ रहे होंगे. तब सरकार कह रही है कि हम तब विकास करेंगे. जो जवान हैं वो बूड़े हो गए. बच्चों के बच्चों हो जाएंगे और बहुत से लोग तो इनमें से रहेंगे नहीं. 

सपा विधायक ने कहा कि इन 22 साल में उनके लिए क्या सोचा है? मैं पूछना चाहता हूं कि  इससे उनको क्या लाभ मिला? ऐसे विजन से क्या लाभ है. विजन ज्यादा से ज्यादा पांच साल का होना चाहिए और आप लोग 2047 साल का विजन लेकर चल रहे हैं. क्या ये विजन है? 

उन्होंने कहा कि ये कोई विजन नहीं है ये वोट बैंक को बाईस साल का लॉलीपॉप है. पहले 2022 के घोषणा पत्र का हिसाब होना चाहिए था. भविष्य की बातें बाद में होंगी. पहले अतीत का हिसाब होना चाहिए था. 2022 के चुनाव में बीजेपी ने क्या-क्या वादे किए थे और 2025 में क्या-क्या हुआ? 

क्या आपके सारे वादे पूरे हो गए..कोई वादा आज तक पूरा नहीं हुआ है. तो कैसे हम यकीन करें कि 2047 में ये क्या कर पाएंगे? हर किसान को समय पर एमएसपी और गन्ने का भुगतान और हर खेत को पानी का इन्होंने वादा किया था. राष्ट्रीय औसत से ज्यादा भर्तियां का वादा किया था. 

हर किसान को समय पर एमएसपी देना चाहिए था. इन्होंने वादा किया था हम किसान की आय दोगुनी करेंगे. लेकिन आधा भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है. हर गाँव में 24 घंटे बिजली का वादा था लेकिन गांव तो छोड़िए शहरों में भी बिजली की कटौती हो रही है. हर जिले में मेडिकल कॉलेज का वादा था, कहीं ये निर्माणाधीन है. कहीं स्टाफ़ नहीं और कहीं सिर्फ बोर्ड ही लगा है. 

शिवपाल यादव ने पूछा कि इस दीर्घकालिक विजन से वर्तमान पीढ़ी को क्या लाभ होगा? बता दें कि योगी सरकार जो विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर 24 घंटे सदन में चर्चा होनी है. इस दौरान योगी सरकार के सभी मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों को विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे. सदन की कार्यवाही आज से 14 अगस्त तक चलेगी.  

Related to this topic: