अमृतसर हत्या का खुलासा

बेटी के चरित्र पर शक हुआ तो पिता ने हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव; मां ने JCB से खुदवाया तो खुला खौफनाक राज

अमृतसर में एक पिता पर अपनी बेटी की हत्या कर शव को घर के पीछे दफनाने का आरोप है। मां के शक के बाद पुलिस ने शव बरामद किया।

By : रोहन उमक
बेटी के चरित्र पर शक हुआ तो पिता ने हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव; मां ने JCB से खुदवाया तो खुला खौफनाक राज

बेटी के चरित्र पर शक हुआ तो पिता ने हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव; मां ने JCB से खुदवाया तो खुला खौफनाक राज

अमृतसर में एक खौफनाक वारदात का गुरुवार को खुलासा हुआ है, जहां बेटी के चरित्र पर संदेह के चलते पिता पर उसकी हत्या कर शव घर के पीछे दफनाने का आरोप लगा है। मामले का राज तब खुला, जब मृतका की मां को पति की बात पर शक हुआ और उसने घर के पीछे खुदाई करवाई। JCB से जमीन खोदने पर वहां से 19 वर्षीय नवनीत कौर का शव बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पिता के खिलाफ हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

छह महीने पहले प्रेमी संग घर से चली गई थी बेटी

मृतका की मां सरबजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी नवनीत पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। करीब छह महीने पहले वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद वापस लौट आई थी। इसी बात को लेकर दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था।

सरबजीत कौर के मुताबिक, उसका पति दोनों बेटियों के चरित्र पर संदेह करता था। 25 अगस्त को वह अपने मायके चली गई थी। उस समय दोनों बेटियां घर पर थीं। 31 अगस्त को नवनीत ने फोन कर मां को बताया कि उसका पिता घर के पीछे एक गड्ढा खोद रहा है। इसके बाद मां की बेटी से दोबारा बातचीत नहीं हो सकी।

पति के जवाब से हुआ शक

बुधवार को सरबजीत कौर जब वापस घर पहुंची तो नवनीत वहां नहीं थी। उसने पति से बेटी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि नवनीत को छह महीने के लिए किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया गया है।

पति की इस बात पर सरबजीत को संदेह हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी और घर के पीछे खोदे गए गड्ढे की जांच कराने की बात कही। इसके बाद JCB की मदद से वहां खुदाई कराई गई। जमीन के नीचे से नवनीत कौर का शव बरामद होते ही पूरे मामले का खुलासा हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नवनीत की हत्या करीब दो दिन पहले किए जाने और इसके बाद शव को घर के पीछे दफनाने की बात सामने आई है।

हत्या के कारण की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी पिता के खिलाफ हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब हत्या की पूरी परिस्थितियों, वारदात के पीछे की वजह और शव को दफनाने से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी के हरसिद्धि इलाके में एक पेड़ से दो युवकों के शव बरामद हुए, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या हत्या की आशंका।

इंदौर में 7 साल पुराने हत्याकांड का फैसला, 6 आरोपियों को उम्रकैद

इंदौर में 7 साल पुराने हत्याकांड का फैसला, 6 आरोपियों को उम्रकैद

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सात साल पहले हुए हत्याकांड में अदालत ने छह आरोपियों को उम्रकैद सहित अन्य सजाएं सुनाईं।

6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

बिहार के मसौढ़ी में एक गर्भवती विवाहिता की हत्या के बाद उसके शव को दरधा नदी के किनारे चोरी-छिपे जला दिया गया। पुलिस ने जले हुए अवशेष बरामद किए।

अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को उजागर करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदेशी लिंक्स की जांच जारी है।

सीएम भजनलाल शर्मा के घर वोट मांगने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी, पिता बोले- 'मैं तो बीजेपी का हूं'

सीएम भजनलाल शर्मा के घर वोट मांगने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी, पिता बोले- 'मैं तो बीजेपी का हूं'

भरतपुर में कांग्रेस की बबीता शर्मा ने मुख्यमंत्री के पिता से वोट मांगा, जिसपर उन्होंने अपने बीजेपी समर्थन की बात कही।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026